Celebrity Ganpati Backdrop Decoration: हर्षाली मल्होत्रा, दीपिका सिंह, अनन्या पांडे और शिल्पा शेट्टी के गणपति बैकड्रॉप से लें आइडिया और नवरात्रि में देवी मां की चौकी को फूलों, पत्तियों और खूबसूरत आर्च से सजाएं।
बजरंगी भाईजान की मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा में गणपति में खूबसूरत बैकड्रॉप डिजाइन क्रिएट किया है। आप नवरात्रि में इस बैकड्रॉप को रीक्रिएट कर सकते हैं। फूल, केले के पत्ते, पाम लीव्स और दूसरे नैचुरल इलीमेंट का इस्तेमाल करके देखें। आप नवरात्रि में देवी मां की प्रतिमा के पीछे ऐसा लुक क्रिएट कर सकते हैं।
25
मंदिर जैसा आर्च बैकड्रॉप
एक्ट्रेस दीपिका सिंह के घर में गणपति के लिए मंदिर जैसा आर्च बैकड्रॉप तैयार किया गया। आप नवरात्रि के लिए मंदिर की आकृति और पारंपरिक मोटिफ वाले बैकड्रॉप रेडी करें। माता की चौकी के पीछे मंदिर जैसा आर्च बनाकर फूलों से सजाएं।
35
रंगीन वेटवेट कर्टेन का करें इस्तेमाल
आप रंगीन कर्टेन का इस्तेमाल कर नवरात्रि के लिए सुंदर डिजाइन तैयार करें। इसके लिए आपको मोनोक्रोम से लेकर मल्टीकल पर्दे मिल जाएंगे। ये दिखने में सुंदर लगते हैं और आसानी से घर की सजावट को बढ़ा देते हैं।
45
फूलों वाला बैकड्रॉप
अनन्या पांडे के गणपति बैकड्रॉप में पिंक और पर्पल कलर के फूलों का खूबसूरत बैकड्रॉप दिखाई पड़ा। आप पर्दे वाले एरिया में आसानी से ऐसा बैकड्रॉप नवरात्रि के लिए रेडी कर सकती हैं। जिन रंगों के फूलों का इस्तेमाल करें, ठीक वैसा ही परदा भी होना चाहिए। ऐसा करने से खूबसूरती बढ़ जाती है।
शिल्पा शेट्टी के घर में गणपति के लिए गोल्डन बैकड्रॉप सजावट का यूज किया गया। दीवार में बैकड्रॉप में गोल्डन मंदिर दिख रहा है। आप नवरात्रि में किसी देवी के मंदिर के डिजाइन वाला लुक मार्केट से खरीदकर ला सकती हैं। आसपास केले के पत्ते से सजावट रेडी करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.