Ganesh Chaturthi 2026 Rangoli Designs: गणेश चतुर्थी पर घर की चौखट और आंगन सजाने के लिए ट्राई करें ये 5 आसान और खूबसूरत गणेश रंगोली डिजाइन और इसे यूनिक बनाने के टिप्स।

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश स्थापना से पहले डेकोरेशन, भोग का खास ख्याल रखा जाता है। अगर आप भी पहली बार गणपति स्थापना करने जा रहे हैं तो घर की चौखट को सूना छोड़ने की बजाय रंगोली से सजाएं। यहां देखें विनायक चतुर्थी स्पेशल Ganesh Rangoli Designs, जिन्हें कम समय और मेहनत में बनाकर आशियाने की रौनक बढ़ाई जा सकती है।

1 ) चावल, फूल से बनाएं गणेश रंगोली

घर की चौखट या मंदिर के कोने पर रंगों की बजाय आप कलरफुल चावल और फूलों का इस्तेमाल करते हुए गणेश रंगोली बना सकते हैं। यह कलाकृति हरे,पीले और लाल रंग के चावल से तैयार की गई है। जबकि गणेश जी के कान और शरीर बहुत आकर्षक ढंग से डिजाइन किए गए हैं। अगर आप कम समय में बनने वाली रंगोली ढूंढ रही हैं तो इसे विकल्प बनाना बेहतर रहेगा।

2) गणपति आइडडल कलरफुल रंगोली

गेंदे के फूल और रंगों के तालमाल से बनी यह रंगोली डिजाइन सुंदर लगती है। इसमें फूलों से स्क्वायर शेप बनाते हुए बीच में गणेश जी की प्रतिमा उकेरी गई है, जिसे नेचुरल और आकर्षक रूप देते हैं। घर में शांत और सकारात्मक वातावरण के लिए इसे विकल्प बनाया जा सकता है।

3) गणेश चतुर्थी रंगोली फोटो

अगर आप रंगोली बनाना चाहती हैं तो इसे डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यहां पर भगवान गणेश की विश्राम करती हुई मुद्रा को चावल, कलर और गेंदे के फूलों का इस्तेमाल करके खूबसूरती से उकेरा गया है। साथ में Happy Ganesh Chaturthi, लिखकर लुक कंप्लीट करें।

4) फोटो फ्रेम स्टाइल गणपति रंगोली

मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन वाली गणेश रंगोली बहुत खास है। इसमें नीले रंग और गेंदा के लाल-पीले फ्लावर के बॉर्डर पर सफेद रंग के महीन स्ट्रोक्स से भगवान गणेश की कलात्मक आकृति और शुभ उकेरे गए हैं। चारों तरफ पीले और नारंगी फूलों की बॉर्डर इसे निखार रही है।

5) राउंड रंगोली की डिजाइन

यह बेहद खूबसूरत और आकर्षक रंगोली डिजाइन है। जिसमें लाल रंग के बेस पर सफेद रंग से भगवान गणेश की शानदार आकृति बनाई गई है। रंगोली के चारों ओर पीले-हरे रंगों से फूलों जैसी दिखने वाली खूबसूरत बॉर्डर है। यह पारंपरिक और सरल डिजाइन आंगन की शोभा बढ़ा देगी।

रंगोली को यूनिक कैसे बनाएं ?

वैसे तो यह डिजाइन सिंपल है लेकिन इन्हें यूनिक बनाने के लिए आप इन 5 टिप्स को अपना सकती हैं-

  • रंगोली के चारों तरफ गेंदे के फूल की सजावट करें
  • आसपास छोटे दीयो या फूलों की बॉर्डर बनाएं
  • गणेश की आकृति के पा मोदक, कमल या स्वास्तिक बनाएं
  • सफेद रंग की आउटलाइनिंग का इस्तेमाल करें
  • ज्यादा भारी डिजाइन की बजाय सिंपल लुक चुनें