How to Clean Blanket without Washing: सर्दियों में भारी कंबल धोना और सुखाना किसी सिरदर्द से कम नहीं है। क्या आप भी इस झंझट से बचना चाहते हैं? तो यहां जानिए एक ऐसा कमाल का हैक, जिससे आप बिना पानी और साबुन के सिर्फ 10 मिनट में कंबल को चमका सकते हैं।
स्किन इन्फेक्शन या एलर्जी होने की संभावना ज़्यादा होती है
सर्दियों में हम कंबल ओढ़कर ही टीवी देखते हैं, काम करते हैं और कई बार खाना भी खाते हैं। लगातार इस्तेमाल से कंबल में धूल, पसीना, तेल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इससे स्किन इन्फेक्शन या एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है।
26
साबुन पाउडर का उपयोग किए बिना सफाई का तरीका
मोटे कंबल को पानी से धोना बहुत मुश्किल है। गीला होने पर यह बहुत भारी हो जाता है और सर्दियों में इसे सुखाना एक और चुनौती है। ड्राई क्लीनिंग में भी काफी पैसे खर्च होते हैं। लेकिन चिंता न करें, आप बिना पानी और साबुन के भी कंबल को बैक्टीरिया-फ्री बना सकते हैं।
36
घर पर ड्राई क्लीनिंग कैसे करें?
सबसे पहले कंबल को फर्श या बिस्तर पर अच्छी तरह फैला लें। अब एक चाय की छन्नी में बेकिंग सोडा (Baking Soda) लें और इसे पूरे कंबल पर बराबर छिड़क दें। बेकिंग सोडा में बैक्टीरिया को खत्म करने और चिकनाई सोखने का नेचुरल गुण होता है।
46
ब्रश से रगड़ें
थोड़ी देर बाद, कपड़े धोने वाला एक साफ और सूखा ब्रश लें और कंबल पर हल्के हाथ से रगड़ें। ऐसा करने से कंबल के रेशों में फंसी धूल, गंदगी और मरे हुए बैक्टीरिया बाहर निकल आएंगे। कंबल को पलटकर दूसरी तरफ भी यही प्रक्रिया दोहराएं।
56
बुरी गंध को खत्म करने के लिए
कंबल से पसीने या सीलन की बदबू हटाने के लिए एक स्प्रे बोतल में थोड़ा गुलाब जल (Rose Water) और कुछ बूंदें सिरका (Vinegar) मिलाएं। अब इस मिश्रण को कंबल पर हल्का-हल्का स्प्रे करें। यह कीटाणुओं को मारकर कंबल को एक अच्छी खुशबू देगा।
66
धूप में सुखाएं
आखिर में, कंबल को दोपहर के समय सिर्फ 1 से 2 घंटे के लिए धूप में डाल दें। अगर धूप नहीं है, तो आप इसे पंखे की हवा में भी फैला सकते हैं। अब आपका कंबल बिना मेहनत और पानी के, एकदम नए जैसा, खुशबूदार और बैक्टीरिया-फ्री हो गया है। यह तरीका हॉस्टल के छात्रों और बैचलर्स के लिए बहुत फायदेमंद है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.