Bean Bag Sofa: कोसी कंफर्ट+मॉडर्न लुक के लिए घर में रखें ये बीन बैग सोफा

Published : Apr 08, 2026, 05:30 PM IST

Bean Bag Sofa Design: आजकल घरों में कंफर्ट के साथ स्टाइल का भी बहुत ध्यान रखा जाता है। ऐसे में आप अपने लिविंग रूम या ड्राइंग रूम के लिए बीन बैग सोफा खरीद सकते है। खासकर छोटे स्पेस वाले घरों में इसकी खूब डिमांड होती है।

PREV
15
बीन बैग सोफा की खासियत

बीन बैग सोफा में छोटे-छोटे बींस यानी कि फोम बॉल्स भरे होते हैं, जो आपके शरीर के शेप के अनुसार एडजस्ट हो जाते हैं। बैठने या लेटने पर ये रिलैक्स फील करवाते हैं, इसलिए आजकल इसका ट्रेंड बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ये हल्के और पोर्टेबल होते हैं, जिसे आप एक कमरे से दूसरे कमरे में आसानी से शिफ्ट कर सकते हैं।

और पढ़ें - 1500 Sq Ft घर भी लगेगा बंगले जैसा, Victorian Style Sofa Set से दें ड्राइंग रूम को रॉयल और लग्जरी लुक

25
फ्लावर शेप्ड बीन बैग सोफा

अगर आप अपने घर को वाइब्रेंट और नेचर थीम इंस्पायर्ड बनाना चाहते हैं, तो किसी खिड़की के पास इस तरह का सनफ्लावर शेप का बीन बैग सोफा रख सकते हैं। ये वेलवेट फैब्रिक में बना हुआ है, जो बहुत ही कंफर्टिंग होगा। इसका इस्तेमाल आप बैठने के लिए, लेट कर, टीवी देखने के लिए गेमिंग या रीडिंग के लिए भी कर सकते हैं।

35
मल्टी कलर बीन बैग सोफा डिजाइन

अपने स्टडी रूम, लिविंग रूम को वाइब्रेंट लुक देने के लिए आप इस तरह के मल्टी कलर बीन बैग सोफा चुन सकते हैं। इसके बीच में एक राउंड टेबल लगाए। इस तरह के सोफे छोटे कमरे या फ्लैट के लिए बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि यह ज्यादा जगह नहीं लेते है।

45
फ्रूट डिजाइन बीन बैग सोफा

बच्चों के रूम के लिए अगर आप क्यूट मिनी सोफा की तलाश में है, तो इस तरह के फ्रूट शेप के बीन बैग सोफा भी खरीद सकते हैं। आप चाहे तो एवोकाडो या फिर स्ट्रॉबेरी शेप का सोफा बच्चों के रूम के लिए खरीदें।

55
आउटडोर बीन बैग सोफा

घर के बाहर अगर आप कैंपेन या पार्टी करते हैं या गार्डन में बैठने के लिए स्पेस बनाना चाहते हैं, तो इस तरह के लेदर फैब्रिक के बीन बैग सोफा खरीद सकते हैं। इसमें ढेर सारे कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। इसे आप ट्रैवलिंग में भी यूज कर सकते हैं, क्योंकि ये बहुत हल्के होते हैं। इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह में शिफ्ट किया जा सकता है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories