
बेडसाइड टेबल सिर्फ एक छोटा फर्नीचर नहीं, बल्कि आपकी नींद, सुविधा और कमरे की सुंदरता इन तीनों को पूरा करने वाला सबसे उपयोगी पीस है। गर्मी हो या सर्दी, रात में पानी की बोतल से लेकर फोन, दवाई, किताब या लैंप सब कुछ इसी टेबल पर रहता है। अगर आपके कमरे में कम जगह है, तो ये 12 छोटी, स्मार्ट और मॉडर्न बेडसाइड टेबल डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट हैं।
स्लिम बॉडी, एक ड्रॉअर और ऊपर खाली टॉप यह बेडसाइड टेबल छोटे कमरों को क्लटर-फ्री रखती है। पानी की बोतल, चश्मा और फोन आसानी से रखा जा सकता है नीचे ड्रॉअर में दवाई या जरूरी चीजें हर तरह के बेड के साथ मैच होती है
ऊपर टॉप और नीचे एक एक्स्ट्रा लेयर दो लेवल की स्टोरेज वाली यह टेबल बहुत स्पेशियस है। जरूरत की चीजें अलग-अलग रख सकते हैं टेबल लैंप और किताबें आसानी से फिट होती हैं छोटे कमरों में भी भारी नहीं लगती है।
अगर आप किताबें पढ़ते हुए सोते हैं, तो यह डिज़ाइन आपके लिए बना है। बिना दरवाजे के ओपन स्पेस किताबें और चार्जर आसानी से रखने की जगह छोटे रूम में भी एयरी लुक देती है।
गोल आकार कमरे में सॉफ्टनेस लाता है और बच्चों के लिए भी सेफ है। मिनिमलिस्ट लुक फोन और पानी रखने के लिए आप लकड़ी या मेटल दोनों में से किसी में भी इसे खरीदे सकती हैं।
मेटल बास्केट के ऊपर वुडन टॉप यह डिजाइन बहुत मॉडर्न दिखाई देता है। इसपर लैंप, बुक्स, कॉफी या मैगजीन रख सकते हैं। ये हल्की होने से आसानी से मूव कर जाती है छोटे कमरों में एस्थेटिक लुक देता है।
किसी भी बेडरूम का टॉप ट्रेंड—फ्लोटिंग टेबल है। इससे फर्श खाली रहता है, कमरे में ज्यादा स्पेस दिखता है नीचे रोबोटिक क्लीनर भी आराम से साफ कर लेता है सोने के वक्त हाथ की पहुंच में सबकुछ रहता है।
अगर आप रूम फर्नीचर को एस्थेटिक लुक देना चाहते हैं तो इस तरह की वुडन रतन बेडसाइड छोटी टेबल डिजाइन चुनें। ऐसी स्मॉल साइज वाली टेबल आपको जरूर अपने रूम में रखनी चाहिए।
मेटल फ्रेम और वुडन टॉप का कॉम्बो हर कमरे में फोकस पॉइंट बनता है। इस तरह की मिनी टेबल बहुत ड्यूरेबल, लाइटवेट लेकिन स्ट्रॉन्ग मॉडर्न के साथ रस्टिक वाइब दोनों देता है।
छोटा लेकिन बहुत स्टोरेज वाला डिजाइन चाहिए तो बॉक्स-शेप मिनी कैबिनेट टैबल बेस्ट है। क्लोज्ड कैबिनेट नहीं होने से चीजें आसानी से दिख जाती हैं। कमरे को नीट और क्लीन रखने के लिए ऊपर सुंदर लैंप या फ्लोवर पॉट लगा सकते हैं।
अगर आपको थोड़ा नेचर-टच पसंद है, तो यह छोटा सा ट्री-स्टम्प बेडसाइड टेबल बेहद खूबसूरत लगता है। 100% सॉलिड वुड कमरे में कोजी वाइब देता है ऊपर फोन/लैंप/मग रखने के लिए ड्यूरेबल और कभी आउट-ऑफ-ट्रेंड नहीं होता। छोटे कमरे में भी यह डिजाइन हाईलाइट बन जाता है।
स्टूल जैसा डिजाइन कम कीमत में ज्यादा यूजफुल पीस है। ये लैम्प या फोन रखने के लिए आइडियल होते हैं। छोटे बेडरूम, स्टडी रूम और गेस्ट रूम के लिए ये देसी और मिनिमल दोनों तरह के इंटीरियर लुक में फिट बैठेगी।
यह टेबल देखने में बिल्कुल मिनिमल लगती है, लेकिन इसका टॉप स्लाइड होकर एक सीक्रेट स्टोरेज स्पेस खोल देता है। अंदर आप दवाई, चार्जर, इयरफोन्स, हेडक्रीम जैसे निजी सामान रख सकते हैं बाहर से एकदम क्लीन और क्लटर फ्री लुक बेड के पास ज्यादा जगह न हो तो यह डिजाइन बेस्ट है।