Benefits of Jade Plant: घर में कम नहीं होगी दौलत-शोहरत, जरूर रखें ये गुड लक प्लांट

Published : May 22, 2025, 02:14 PM IST
Jade Plants Tip

सार

Good Luck Plant: जेड प्लांट न सिर्फ़ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि वास्तु के अनुसार सुख-समृद्धि भी लाता है। कम देखभाल में भी फलने-फूलने वाला यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।

Good Luck Plant: घर को सजाने के लिए लोग पौधों का इस्तेमाल करते हैं। कमरे के इंटीरियर को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर की खूबसूरती तो बढ़ाते ही हैं साथ ही इनके कई फायदे वास्तु में भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक पौधा है जेड। इसे घर में लगाने के कई फायदे हैं।

ऐसे करें इसकी देखभाल

जेड प्लांट एक तरह का रसीला पौधा है जो कम पानी में भी अच्छे से उगता है। अगर आप बागवानी के लिए समय नहीं दे पाते हैं और पौधे लगाने के शौकीन हैं तो जेड प्लांट लगा सकते हैं। इसमें चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल न करें वरना यह सड़ सकता है। इसमें पानी तभी डालें जब मिट्टी सूखी हो और बीच-बीच में काटते भी रहें। यह पौधा अंदर और बाहर दोनों के लिए अच्छा होता है।

जेड प्लांट से जुड़े फायदे

वास्तु से जुड़े फायदे

वास्तु शास्त्र में घर में कुछ चीजें रखना बहुत शुभ माना जाता है। घर में जेड प्लांट रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि घर में जेड प्लांट रखने से धन-संपत्ति में लगातार वृद्धि होती है। फेंगशुई में भी इस पौधे को शुभ माना जाता है।

सजावट के लिए

घर को सजाने के लिए आप जेड प्लांट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह देखने में सुंदर लगता है और आप इसकी देखभाल भी आसानी से कर सकते हैं। यह एक इनडोर प्लांट है जिसे आप कमरे में या टेबल पर रख सकते हैं।

तनाव कम करता है

घर में जेड प्लांट लगाने से हवा साफ होती है और नमी भी बनी रहती है। अगर आपके आस-पास पौधे हैं तो वे माहौल को खुशनुमा बनाने और तनाव कम करने में मदद करते हैं।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

लिविंग रूम को दें स्टाइलिश मेकओवर, ट्राई करें ये यूनिक डेनिम सोफा आइडियाज
बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज