
लोग अपने घर को सजाने और वास्तु दोष को दूर करने के लिए कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। घर में ऐसी कई चीजें हैं, जिसे रखने से न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि इससे घर की वास्तु दोष भी दूर होते हैं। भारतीय वास्तु शास्त्र में नीलकंठ (Indian Roller Bird) और मोर को शुभ और सकारात्मकता बढ़ाने वाला माना गया है। इनके चित्र घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति बढ़ती है।
नीलकंठ भगवान शिव का प्रिय पक्षी है। इसकी उपस्थिति घर में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता लाती है।
यह तस्वीर नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है और घर में शांति बनाए रखती है।
घर में नीलकंठ की तस्वीर लगाने से धन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
इसे ध्यान कक्ष या पूजा स्थान पर रखने से मन को शांति मिलती है।
नीलकंठ को घर में रखने से अचानक आने वाले संकटों से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें: सुख-समृद्धि का राज! पूजा रूम को इस खास रंग से पेंट करें और बदलें किस्मत
मोर की तस्वीर घर में सुंदरता और शांति का माहौल बनाती है।
इसे घर में लगाने से वास्तुदोष दूर होते हैं और परिवार में संतुलन बना रहता है।
मोर का चित्र खुशी और सुख-समृद्धि का प्रतीक है।
यह तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाकर स्वास्थ्य में सुधार करती है।
मोर का चित्र पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बढ़ाता है।
मोर भगवान कृष्ण और कार्तिकेय का वाहन है, इसलिए यह धार्मिक आस्था को भी मजबूत करता है।
सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए इसे पूजा कक्ष या घर के उत्तर-पूर्व कोने में लगाएं।
इसे लिविंग रूम की उत्तर दिशा में लगाने से घर में शांति और समृद्धि आती है।
यह दिशा रिश्तों और प्रेम को मजबूत करती है।
यह दिशा मानसिक शांति और सौभाग्य बढ़ाने के लिए उपयुक्त है।
पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने के लिए इसे बेडरूम की दक्षिण-पूर्व दीवार पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: मंदिर नहीं घर के इस दिशा में रखें कुबेर मूर्ति, धन-संपदा इतनी कि यकीन नहीं होगा!
तस्वीर पुरानी, धुंधली, या क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए।
इन्हें बाथरूम, रसोई या सीढ़ियों के पास न लगाएं।
नियमित रूप से तस्वीर को साफ रखें ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.