
पंजाबी चूड़ा और चूड़ियां खासतौर पर शादी और अन्य पारंपरिक अवसरों पर पहनी जाती हैं। दुल्हनों के लिए साड़ी-लहंगा जितमा महत्वपूर्ण है, उतना ही चूड़ी, कंगन और चूड़ा महत्वपूर्ण है। यदि आप दिल्ली-एनसीआर में सस्ते और अच्छे चूड़े या चूड़ियां खरीदने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं, तो इन 5 मार्केट्स में लगाएं चक्कर, यहां आपको बेहतरीन कलेक्शन और अफोर्डेबल रेट्स पर चूड़ी, कंगन और चूड़ा मिल सकता है। इन मार्केट्स में जाएं तो मोल भाव अच्छे से करें, यहां आपको मोलभाव करने पर कम दाम में अच्छे सामान मिलेंगे।
लोकेशन: पुरानी दिल्ली
खासियत: चांदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना और प्रसिद्ध मार्केट है, जहां आपको पंजाबी चूड़े और चूड़ियों की विस्तृत रेंज मिलेगी। यहां के दुकानदार आपको पारंपरिक डिज़ाइन्स, कस्टमाइजेशन और सस्ती कीमतों पर चूड़ी और चूड़े उपलब्ध कराते हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के इन मार्केट में 100 रु से शुरू ब्लैंकेट! जानें कहां मिलेगा बेहतरीन डील?
लोकेशन: साउथ दिल्ली
खासियत: लाजपत नगर के बाजार में पंजाबी चूड़ा और चूड़ियों के विभिन्न डिजाइन मिलते हैं। यहां की दुकानों पर आपको अच्छे कलर्स, पैटर्न्स और डेकोरेटिव चूड़े मिलेंगे, जो शादी और अन्य खास मौकों के लिए परफेक्ट होते हैं।
लोकेशन: वेस्ट दिल्ली
खासियत: करोल बाग में विभिन्न ब्रांड्स और लोकल शॉप्स पर पंजाबी चूड़े और चूड़ियों की बड़ी वैरायटी होती है। यहां के मार्केट में आपको सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली चूड़ियां मिलती हैं।
लोकेशन: साउथ दिल्ली
खासियत: साकेत में स्थित मॉल्स और लोकल शॉप्स में भी शानदार पंजाबी चूड़े और चूड़ियां मिलती हैं। यह जगह थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन आपको अच्छे डिज़ाइन्स और क्वालिटी मिलती है।
लोकेशन: वेस्ट दिल्ली
खासियत: राजौरी गार्डन में विभिन्न चूड़ा शॉप्स हैं जहां आपको पारंपरिक और मॉडर्न चूड़ों की बेहतरीन रेंज मिलती है। यहां आपको अच्छा कलेक्शन और किफायती दामों पर चूड़े मिलते हैं।
दिल्ली एनसीआर के इन सभी मार्केट में आपको सभी क्वालिटी के चूड़ी-कंगन मिल जाएंगे। इन सभी मार्केट्स में आप मेट्रो, दिल्ली बस और ऑटो-कैब से जा सकते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.