
Vat Savitri Mehndi Design Full Hand: वट सावित्री पूजा इस बार 16 मई, शनिवार को है। इस खास दिन की तैयारी महिलाएं कई दिनों पहले से शुरू कर देती हैं। सोलह श्रृंगार कर मेहंदी रचा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अगर आप भी इस बार वट सावित्री पूजा पर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन लगाने की सोच रही हैं, लेकिन समय की कमी के कारण मेहंदी आर्टिस्ट को बुलाना या उसके पास जाना संभव नहीं हो पा रहा है, तो मेंहदी स्टेंसिल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सबसे बड़ी बात है कि इसकी मदद से घर पर आसानी से आप अपनी मनपसंद डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। इतना ही नहीं आप मेंहदी स्टेंसिल अपने लोकल मार्केट के अलावा ऑनलाइन भी मंगा सकती हैं। मीशो, अमेजन समेत कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर ये मेहंदी डिजाइन आसानी से उपलब्ध हैं। मेहंदी की बारीक डिजाइन के अनुसार 200 से 500 रुपए तक में शानदार मेंहदी स्टेंसिल मिल जाते हैं। यहां देखें वट सावित्री पूजा के लिए शानदार लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन और जानिए ये मेंहदी स्टेंसिल कहां से खरीद सकते हैं।
वट सावित्री व्रत 2026 के अवसर पर हाथों में लगाने के लिए मेहंदी का ये डिजाइन शानदार है। इस डिजाइन के मेंहदी स्टेंसिल आप rauanquemehndi.com पर खरीद सकती हैं। फ्लोरल पर्टन के इस डिजाइन पर जब मेहंदी का रंग चढ़ेगा तो आपके हाथों पर हर किसी की नजर ठहर सी जाएगी। आगे देखें वट सावित्री व्रत पर लगाने के लिए फुल हैंड और बैंक हैंड मेहंदी के शानदार डिजाइन।
मेंहदी स्टेंसिल की मदद से आप अपने हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए महेंदी कोन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर चाहें तो अपने मनपसंद हीना का पोस्ट तैयार कर उसे अप्लाई कर सकती हैं।
मेंहदी स्टेंसिल आप अपने शहर के लोकल मार्केट के अलावा, rauanquemehndi.com, meesho.com, amazon.in से भी अपने बजट में मंगा सकती हैं। चाहें तो यहां से मेहंदी कोन भी आर्डर कर सकती हैं। इसके अलावा कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहां से आप ईजी टू अप्लाई शानदार मेहंदी स्टेंसिल ऑनलाइन खरीद सकती हैं। इससे आपको अलग-अलग डिजाइन, लेटेस्ट ट्रेंड्स और किफायती विकल्प भी आसानी से मिल जाते हैं, जिससे घर पर ही प्रोफेशनल जैसी मेहंदी लगाना और भी सरल और सुविधाजनक हो जाता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.