
एलईडी बल्ब का लगातार इस्तेमाल करने के बाद वह खराब हो जाते हैं और अक्सर लोग उन्हें हटाकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कांच के एलईडी बल्ब का दोबारा इस्तेमाल कर खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं। इसका कांच का भाग आसानी से पेंट से सजाया जा सकता है। तो आईए जानते हैं कि घर को सजाने के लिए किस तरीके से LED बल्ब का इस्तेमाल किया जा सकता है।
एलईडी बल्ब से आप आसानी से खूबसूरत मोर बना सकते हैं। इसके लिए आपको 4 से 5 मोरपंखी, ब्लू और ऑरेंज कलर की क्ले और ब्लू कलर के एक्रेलिक पेंट की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले बल्ब को ब्लू कलर से पूरा पेंट कर लें। अब इसके बाद इसके निचले हिस्से में नीले रंग की क्ले को गोलाई में लगाएं। अब नारंगी रंग की क्ले से दोनों तरफ हाथ और पैर बना दें। फिर लाइनिंग शेप दें। इसके बाद मुंह में भी ब्लू कलर की क्ले के साथ सफेद प्ले और चोंच बना दें। अब काले रंग की क्ले से आप आंखें बना सकते हैं। क्ले की मदद से ही मोरपंखी पीछे की तरफ लगाएं। तैयार है खूबसूरत मोर डेकोरेटिव पीस।
एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करके खूबसूरत प्लांटर भी बनाए जा सकते हैं। आप चाहे तो इन्हें हैंग करें या फिर टेबल में रखें। अगर टेबल में बल्ब सजाना है तो इसके लिए आपको रंगीन धागों से बल्ब को डेकोरेट करना होगा। नीचे की तरफ बेस को बराबर बनाने के लिए आप क्ले का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसमे अपनी पसंद के आर्टिफिशियल प्लांट्स लगाएं या फिर छोटे कलर फुल फ्लावर। यह देखने में आर्षक लगते हैं।
और पढ़ें: Gold Ka Locket Design: 1 ग्राम लॉकेट से बीवी होगी खुश, सोने में देखें 7 फैंसी डिजाइन
अगर एलईडी बल्ब का ग्लास ट्रांसपेरेंट है, तो आप उसमें छोटे-छोटे मोतिया, ग्लिटर या कोई मिनी फिगर रखकर भी सजा सकते हैं। नीचे स्टैंड लगाकर इसे शोपीस की तरह लिविंग रूम में सजाएं। फेस्टिवल डेकोरेशन में यह काफी सुंदर लगेगा।
खाली एलईडी बल्ब के अंदर बैटरी वाली माइक्रो एलईडी फेयरी लाइट्स डालें। बल्ब को टेबल या फिर सेल्फ पर रखकर सजा सकते हैं। साथ ही ग्लिटर या फ्लावर डाल दें, जिससे कि लाइट जलाने पर यह काफी बेहतरीन दिखेंगे।
और पढ़ें: Plastic Tub Fountain DIY: रु30 के टब से बनाएं फाउंटेन, बालकनी डेकोर का आसान तरीका
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.