
लिविंग रूम या फिर एंट्री एरिया के पास की दीवारको अगर आप चमकदार बनाना हैं, तो आपको डिफरेंट स्टाइल वाले वॉल मिरर की जरूरत पड़ेगी। यह आपको कम से लगाकर ज्यादा दाम तक में आसानी से मिल जाएंगे। आप छोटे से लगाकर बड़े फैंसी वॉल मिरर ले सकते हैं। आईए जानते हैं ऐसे ही 10 बेहतरीन डिजाइन के बारे में, जो आपकी खाली पड़ी दीवारों को रोशनी से भर देगा।
अगर आपको क्रोशिया कढ़ाई आती है, तो आप सर्कल, रेक्टेंगल सिंपल मिरर को भी खास बना सकते हैं। ऐसे मिरर के लिए आपको बेहतरीन डिजाइन तैयार करनी होगी ताकि इसे शीशे के चारों तरफ लगाया जा सके। कम बजट में आप घर की सिंपल दीवार को भी खूबसूरत बना सकते हैं।
सिंपल सी दीवार पर आप सूरज की किरणों जैसा डिजाइन चाहते हैं तो सनबर्स्ट मिरर के गोल्ड प्लेटेड या सिल्वर प्लेटेड लुक चुनें। इससे कमरा ब्राइट और रॉयल लगता है। लिविंग रूम के लिए आप स्टेटमेंट पीस आसानी से 2 हजार के अंदर खरीद सकते हैं।
बिना फ्रेम का मिरर मॉडर्न और मिनिमल लुक देता है। छोटे स्पेस को बड़ा और क्लीन दिखाने के लिए आप फ्रेमलेस मिरर के डिफरेंट कटिंग वाले डिजाइंस चुन सकते हैं। आपको ऐसे मिरर सस्ते मिलेंगे।
गोल्डन नक्काशी वाला यह मिरर घर को क्लासिक और एलीगेंट लुक कम दाम में देता है। ड्रेसिंग एरिया या एंट्री पर ऐसा गोल्डन मिरर लगाने से अमीरों के घरों जैसा फील आता है।
अलग-अलग शेप्स में बना यह मिरर दीवार को आर्टिस्टिक और मॉडर्न दिखाता है। आपको एक नहीं बल्कि कई कटिंग वाले मिरर डिजाइन आलानी ले ऑनवाइन मिल जाएंगे।
अगर आपके लिविंग रूम में रोशनी कम आती है, तो आप वॉल में बैकलाइट मिरर के फैंसी डिजाइंस चुन सकती हैं। ऐसे मिरर कई शेप में आते हैं। हल्की रोशनी से पूरा कमरा चमक जाएगा।
लकड़ी का फ्रेम नेचुरल और वार्म लुक देता है। बोहो या ट्रेडिशनल इंटीरियर लिविंग रूम के लिए चुन रही हैं, तो बजट में वुडन फ्रेम वॉल मिरर लेना बिल्कुल भी न भूलें।
पूरे शरीर को दिखाने वाला यह मिरर रूम को बड़ा और ओपन दिखाता है। आप कमरे में मिरर के साथ ही आसपास इनडोर प्लांट भी रख सकते हैं। इससे रूम आपका चमकता दिखेगा।
और पढ़ें: Kettle Gardening: गमला हुआ पुराना, पुरानी केतली से बनाएं स्टाइलिश मिनी गार्डन
छोटे-छोटे मिरर को जोड़कर बड़ी दीवार को आप सजा सकते हैं। दीवार को स्टाइलिश बनाने के लिए लिविंग रूम में फोकल पॉइंट के रूप में यूज किया जाता है।
सॉफ्ट और एलिगेंट शेप वाला यह मिरर ड्रेसिंग टेबल या बाथरूम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको ऐसे मिरर के साथ लाइटिंग का इस्तेमाल भी करना चाहिए।
और पढ़ें: लोहे का रद्दी पिंजरा बनेगा महंगा डेकोर पीस, ₹0 में ऐसे दें घर को रॉयल लुक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.