
Anant Chaturdashi Rangoli Designs: अनंत चतुर्दशी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी पर व्रत रखने और भगवान की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। इस पावन अवसर पर घर को सजाने का खास महत्व होता है और रंगोली इसकी सबसे अहम कड़ी मानी जाती है। रंगोली न केवल घर के दरवाजे और आंगन को सुंदर बनाती है बल्कि पॉजिटिव एनर्जी और शुभता का प्रतीक होती है। तो चलिए यहां पर आपको कुछ खूबसूरत रंगोली दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप भी अनंत चतुर्दशी पर घर में बना सकते हैं।
मोर इंडियन आर्ट और कल्चर का अहम हिस्सा है। मोर की आकृति से बनी रंगोली आंगन में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकती है। इसमें नीले और हरे रंग का उपयोग ज्यादा किया जाता है। यहां पर दो तरह के मोर रंगोली डिजाइंस दिए गए हैं, जिसे आप रिक्रिएट कर सकती हैं।
इसमें फ्लावर पैटर्न की रंगोली बनाई जाती है। अलग-अलग रंगों वाले अबीर से फूल और पत्तियों के डिजाइंस बनाए जाते हैं। यहां पर दो तरह के फ्लावर पैटर्न में रंगोली डिजाइंस दिए गए हैं,जिसे बनाना काफी आसान हैं। इस तरह की रंगोली त्योहार में फ्रेश लुक लेकर आती है।
अगर आप पारंपरिक के साथ आधुनिक लुक चाहती हैं तो ज्यामितीय पैटर्न वाली रंगोली बना सकती हैं। इसमें गोल, त्रिकोण या चौकोर आकृतियों को मिलाकर डिजाइन बनाया जाता है। लाल, नीला, पीला और हरा जैसे चमकीले रंग इसमें और भी निखार लाते हैं।
इसे भी पढ़ें: ओणम पर लगेंगी हूर की परी, साड़ी-लहंगा संग पहनें पिंक कुंदन वाले ट्रेंडी नेकलेस
त्योहार पर स्वस्तिक और दीपक के चिन्ह शुभता के प्रतीक माने जाते हैं। रंगोली में छोटे-छोटे दीपक और स्वस्तिक की आकृति बनाकर आप इसे अट्रैक्टिव बना सकती हैं। यहां दो डिजाइन दिए गए हैं, एक में सिंगल दीया बनाया गया है, जबकि दूसरे में स्वस्तिक को खूबसूरती से सजाया गया है। इन दोनों डिजाइनों को आप अनंत चतुर्दशी पर आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: दाम बढ़ने से पहले खरीदें ये चुनें ऑक्सीडाइज नेकलेस, पहनकर लगेंगी कमाल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.