500 रु. में बच्चों के स्कूल बैग, नहीं पड़ेगा कंधों पर बोझ और मिलेंगे ढेर सारे कंपार्टमेंट

Published : Jun 18, 2026, 06:45 PM IST

Best School Bag for Kids: क्या आप 500 रुपये की रेंज में बच्चों के लिए अच्छा स्कूल बैग खरीदना चाहते हैं? बच्चों का स्कूल बैग चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्या वॉटरप्रूफ स्कूल बैग बच्चों के लिए बेहतर होते हैं? जानें-

PREV
14
ट्रेंडी स्कूल बैग डिजाइन

अगर आप बजट में बच्चों के लिए ट्रेंडी स्कूल बैग खरीदना चाहते हैं, तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपको कई शानदार डिजाइन मिल जाएंगे। लाल रंग का बेन 10 थीम वाला यह स्कूल बैग लगभग 299 रुपये की कीमत में अमेजम पर अवेलेबल है। यह बैग 20 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें कई सारे कंपार्टमेंट दिए गए हैं। साथ ही इसमें कुशन वाले स्ट्रैप्स भी हैं, जो बच्चों के कंधों पर दबाव नहीं पड़ने देते।

और पढे़ं- ब्रांडेड हैंडबैग में 40% से 60% तक मिल रहा ऑफर्स, कम कीमत में दिखाएं फुल स्वैग

24
60 लीटर बड़ा स्कूल बैग

अगर आपके बच्चे को स्कूल में ज्यादा किताबें, कॉपियां और अन्य जरूरी सामान ले जाना पड़ता है, तो बड़ा स्कूल बैग बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह बैग लगभग 60 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है, जिसमें तीन बड़े और दो छोटे कंपार्टमेंट दिए गए हैं। यह बैग पांचवीं क्लास से लेकर दसवीं क्लास तक के बच्चों के लिए सही माना जा सकता है। इसकी कीमत भी लगभग 500 रुपये की रेंज में आसानी से मिल जाती है।

34
एस्ट्रोनॉट थीम स्कूल बैग

आजकल बच्चों को स्पेस, कार्टून और एस्ट्रोनॉट थीम वाले स्कूल बैग काफी पसंद आते हैं। ब्लैक कलर का यह एस्ट्रोनॉट प्रिंटेड बैग लड़कों और लड़कियों दोनों यूज कर सकते है। यह 25 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें कई कंपार्टमेंट दिए गए हैं। साथ ही चौड़े और कुशन वाले स्ट्रैप्स इसे लंबे समय तक आरामदायक बनाते हैं।

44
यूनिकॉर्न प्रिंट स्कूल बैग

अगर आप छोटी बच्चियों के लिए स्कूल बैग खरीदना चाहते हैं, तो पिंक कलर का यूनिकॉर्न प्रिंटेड बैकपैक चुनें। यह बैग लगभग 265 रुपये की कीमत में अमेजन पर है। यह मीडियम साइज बैकपैक है, जो पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए सही है। इसमें एक बड़ा कंपार्टमेंट, एक छोटा पॉकेट और लंच बॉक्स रखने के लिए अलग सेक्शन दिया गया है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. बच्चों के लिए स्कूल बैग कैसा होना चाहिए?

स्कूल बैग हल्का, मजबूत, चौड़े स्ट्रैप्स वाला और कई कंपार्टमेंट वाला होना चाहिए।

2. क्या वॉटरप्रूफ स्कूल बैग जरूरी है?

हां, वॉटरप्रूफ बैग बारिश के मौसम में किताबों और कॉपियों को सेफ रखता है।

3. 500 रुपये की रेंज में अच्छा स्कूल बैग मिल सकता है?

हां, 250 से 500 रुपये की रेंज में कई अच्छे, ट्रेंडी और मल्टी-कंपार्टमेंट स्कूल बैग आसानी से मिल जाते हैं।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories