सुहाग की पूरी रात महकता रहेगा तन, इन तरीकों से लगाएं परफ्यूम

Published : Apr 11, 2025, 06:00 PM IST
How to apply perfume

सार

How to apply perfume: परफ्यूम लगाना हर कोई पसंद करता है। लेकिन हम में से कई लोगों को इसे लगाने का सही तरीका नहीं पता है। तो चलिए जानते हैं परफ्यूम को कैसे लगाना चाहिए।

How to apply perfume:शादी वाले दिन पार्टनर को रिझाना हो, ऑफिस में कलिग को स्मेल से प्रभावित करना हो या फिर सार्वजनिक प्लेस पर अपनी महक से लोगों को खुश कर देना हो..परफ्यूम इसमें आपका साथ देता है। सुबह नहाने और तैयार होने के बाद सबसे जरूरी काम होता है परफ्यूम लगाना। यह सिर्फ एक खुशबू नहीं, बल्कि पर्सनैलिटी का हिस्सा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परफ्यूम को सही तरीके से लगाने से इसकी खुशबू पूरे दिन यानी 24 घंटे तक बनी रह सकती है? आइए जानते हैं इसे लगाने का सही और असरदार तरीके।

1. सही जगहों पर लगाएं (Pulse Points)

परफ्यूम हमेशा पल्स पॉइंट्स पर लगाना चाहिए जहां शरीर की गर्मी अधिक होती है। कलाई की नसों पर, कानों के पीछे, गर्दन के पास, कोहनी के अंदरूनी हिस्से लगाना चाहिए। इसके अलावा अगर आप स्कर्ट या शॉर्ट्स पहन रहे हैं तो घुटनों के पीछे लगाएं। ये जगहें परफ्यूम की खुशबू को धीरे-धीरे रिलीज़ करती हैं।

2. स्किन पर मॉइश्चराइज़र लगाएं पहले

सूखी त्वचा पर परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है। इसलिए पहले कोई बिना खुशबू वाला मॉइश्चराइज़र लगाएं, फिर परफ्यूम स्प्रे करें। इससे खुशबू लंबे समय तक टिकेगी।

3. परफ्यूम को रगड़ें नहीं

कलाई पर परफ्यूम लगाकर उसे रगड़ना आम आदत है, लेकिन इससे खुशबू के टॉप नोट्स टूट जाते हैं और असर कम हो जाता है। बस स्प्रे करें और छोड़ दें।

4. कपड़ों पर हल्का स्प्रे करें

आप चाहें तो परफ्यूम को अपने कपड़ों (जैसे शॉल, कॉलर, या ब्लाउज़) पर हल्का स्प्रे कर सकते हैं, लेकिन दूर से। कपड़े पर परफ्यूम ज़्यादा देर तक टिका रहता है।

5. सुबह-सुबह या नहाने के बाद लगाएं

सुबह नहाने के बाद शरीर साफ रहता है तब स्किन पर परफ्यूम लगाएं। ये अच्छे से एब्ज़ॉर्ब करती है। इसलिए नहाने के तुरंत बाद या तैयार होते वक्त लगाएं।

6. परफ्यूम को सही तरीके से स्टोर करें

धूप या गर्मी में रखने से परफ्यूम की क्वालिटी खराब हो सकती है। इसे ठंडी और सूखी जगह में रखें जैसे ड्रेसिंग टेबल की दराज में।

PREV

Recommended Stories

शादी में चमकेंगी आप ही आप, पहनें राशि खन्ना सी सुंदर मिरर वर्क लहंगा
Golden Clutch: गोल्डन क्लच के 5 सुंदर डिजाइंस, साड़ी-लहंगा पर करेंगे खूब मैच