
Sticker Mehndi Designs: भाई दूज और अन्य त्योहारों पर हाथों और पैरों की मेहंदी हर महिला की पसंद होती है। लेकिन प्रोफेशनल मेहंदी पार्लर महंगी होने की वजह से कई बार बजट पर भारी पड़ जाती है। ऐसे में स्टिकर मेहंदी डिजाइंस आपके लिए एक आसान और किफायती ऑप्शन साबित हो सकती है। बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइंस वाले स्टिकर मेहंदी डिजाइन मिल रहे हैं। जिसे 100 रुपए में खरीद कर बिना झंझट मेहंदी लगा सकती हैं।
स्टिकर मेहंदी के दो डिजाइंस बाजार में मिल रहे हैं। एक तो मेहंदी लगे स्टिकर होते हैं, जिसे हाथों और पैरों पर चिपका लें। फिर इसे थोड़ी देर छोड़ दें। इसे हटाने के बाद मेहंदी का रंगा हाथों पर उभरेगा। दूसरा है भरवा स्टिकर मेहंदी। इसमें स्टिकर को हाथों पर चिपका लें और ऊपर से मेहंदी का लेप लगा दें। सूखने के बाद स्टिकर को हटा दें। हाथों पर प्रोफेशनल की तरह खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस बन जाते हैं।
स्टिकर मेहंदी के ढेरों डिजाइंस मार्केट में अवेलेबल है। सिंपल मेहंदी से लेकर अरेबिक मेहंदी तक। दुल्हन मेहंदी डिजाइंस भी आपको मिल जाएंगे। कीमत 80-500 रुपए तक के स्टिकर बाजार में मिलते हैं।
यह बजट फ्रेंडली होता है। इसके साथ ही यह टाइम भी नहीं लेता है। स्टिकर लगाने के बाद दो मिनट में आप इसके ऊपर से मेहंदी को फैला कर छोड़ दें। भाई दूज, दिवाली, करवा चौथ या शादी के लिए यह परफेक्ट होता है।
हाथ या पैरों को साफ और सूखा करें। स्टिकर को सावधानी से छीलें और मनचाहे जगह पर लगाएं। 20-30 मिनट तक लगाकर रखें। धीरे से स्टिकर हटाएं।
और पढ़ें: Simple Rangoli Design for Diwali: केले के पत्ते से 5 मिनट में बनाएं आसान रंगोली डिजाइन
जी हां, अगर स्टिकर को आप सही तरीके से हाथों पर चिपकाते हैं और ऊपर से मेहंदी लगाकर बिना हिलाएं रखते हैं। तो बिल्कुल प्रोफेशनल की तरह मेहंदी लगती है।
अरबी मेहंदी डिजाइन आज भी लड़कियां ज्यादा लगाना पसंद करती हैं। स्टिकर मेहंदी भी काफी चलन में हैं।
कावेरी मेहंदी कोन सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक जाना-माना नाम है।
इसे भी पढ़ें: Kids Mehndi Design: दिवाली पर बच्चों को लगाएं 7 सिंपल मेहंदी डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.