ब्लैकहेड्स से मेकअप वाला चेहरा भी दिखेगा खराब, 4 टिप्स से करें सफाई

Published : Jun 24, 2026, 12:00 PM IST
ब्लैकहेड्स

सार

Blackheads Removal Tips: नाक और ठोड़ी पर जमे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाने के आसान उपाय जानें। नियमित स्किन केयर और घरेलू टिप्स से पाएं साफ और चमकदार त्वचा।

अगर रोजाना चेहरे की क्लीनिंग सही से न की जाए, तो नाक और ठुड्डी के आसपास ब्लैकहेड्स के साथ व्हाइटहेड्स जमने लगते हैं। यह चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं। भले ही खूब मेकअप भी कर लिया जाए लेकिन चेहरा अच्छा नहीं लगता। यह समस्या तब होती है, जब त्वचा में अतिरिक्त तेल के साथ धूल और मिट्टी के कण और डेड सेल्स जमा होने लगती है। अगर सही देखभाल न की जाए, तो त्वचा बेजान भी दिखने लगती है। आप नाखून से कभी भी ब्लैकहेड निकालने की गलती ना करें वरना चेहरे में घाव के साथ निशान भी बन सकता है। आइए जानते हैं कि ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को हटाने के लिए कौन से सिंपल टिप्स अपनाये जा सकते हैं।

माइल्ड फेसवॉश से स्किन करें क्लीन

चेहरे से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स निकालने के लिए आपको अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। फेस वॉश करने से स्किन पर जमा अतिरिक्त तेल निकलता है और साथ ही गंदगी भी साफ होती है। इससे ब्लैकहेड्स के साथ व्हाइटहेड्स बनने की संभावना भी कम हो जाती है। 

एक्सफोलिएशन स्किन से निकालेगा गंदगी

आपको सप्ताह में एक से दो बार स्किन एक्सफोलिएशन जरूर करना चाहिए। आप हल्के स्क्रब या सैलिसिलिक एसिड वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्सफोलिएशन से डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं और पोर्स भी साफ होते हैं। ध्यान रखिए कि जरूरत से ज्यादा स्क्रब करने आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचेगा। 

और पढ़ें: Perfume Layering Tips: 3 कॉम्बिनेशन जो बनाएंगे आपकी यूनिक सिग्नेचर खुशबू

फेस स्टीम से ब्लैकहेड्स व्हाइटहैड्स निकलेंगे बाहर

आप चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए स्टीम भी ले सकती हैं। 5 से 10 मिनट तक भाप लेने से पोर्स खुल जाते हैं और चेहरे की जमा हुई गंदगी भी निकल जाती है। इसके साथ आप चाहे तो मुल्तानी मिट्टी या क्ले मास्क लगाएं। यह अतिरिक्त तेल को सुखाकर चेहरे को फ्रेश लुक देगा।

ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर

ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल आपकी त्वचा को स्वस्थ्य रखने का काम करता है जिससे ब्लैकहेड्स से बचाव होता है। आपको स्किन हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी भी पीना चाहिए। 

और पढ़ें: DIY Sink Cleaner: ना बदबू रहेगी, ना चिपचिपी गंदगी, 1 रुपये का ये जुगाड़ चमकाएगा किचन

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चों के लिए बेस्ट अंब्रेला डिजाइन: हेडगियर से लेकर कलर-चेंजिंग तक देखें 5 शानदार ऑप्शन
DIY Sink Cleaner: ना बदबू रहेगी, ना चिपचिपी गंदगी, 1 रुपये का ये जुगाड़ चमकाएगा किचन सिंक