Perfume Layering Tips: 3 कॉम्बिनेशन जो बनाएंगे आपकी यूनिक सिग्नेचर खुशबू

Published : Jun 24, 2026, 08:30 AM IST
perfume layering tips

सार

परफ्यूम लेयरिंग से आप अपनी यूनिक सिग्नेचर खुशबू बना सकती हैं। Vanilla-Citrus, Woody-Floral और Musk-Herbal के 3 कॉम्बिनेशन लंबे समय तक महक देंगे। आप भी इसे आजमा कर लोगों को दीवाना बना सकती हैं। 

कई बार ऐसा होता है कि किसी की खुशबू लोगों के दिमाग में लंबे समय तक रह जाती है। अगर आप भी ऐसी यूनिक और यादगार फ्रेगरेंस चाहती हैं, तो परफ्यूम लेयरिंग आपके लिए परफेक्ट ट्रिक है। इसमें दो अलग-अलग खुशबुओं को मिलाकर ऐसा कॉम्बिनेशन तैयार किया जाता है, जो बिल्कुल आपकी अपनी पहचान बन जाता है। मिडिल ईस्ट और एशिया में सदियों से यह तरीका अपनाया जाता रहा है और अब यह ब्यूटी लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

Vanilla + Citrus: मीठी और फ्रेश खुशबू का परफेक्ट मेल

अगर आपको गर्माहट भरी मीठी खुशबू पसंद है, तो वनीला बेस वाले परफ्यूम के साथ सिट्रस नोट्स ट्राई करें। वनीला, टोंका या कैरामेल वाले फ्रेगरेंस के ऊपर बर्गामोट, नेरोली या युजू जैसे सिट्रस नोट्स लगाने से खुशबू ताजगी से भर जाती है।

कैसे लगाएं?

वनीला परफ्यूम को पल्स पॉइंट्स पर लगाएं और सिट्रस फ्रेगरेंस को कलाई और गर्दन के आसपास स्प्रे करें।

Woody + Floral: एलिगेंट और रॉयल एहसास

अगर फ्लोरल परफ्यूम जल्दी हल्के पड़ जाते हैं, तो उन्हें सैंडलवुड, सीडरवुड या वेटिवर जैसे वुडी नोट्स के साथ मिलाएं। गुलाब, जैस्मिन या पियोनी जैसी खुशबू को वुडी बेस के साथ लगाने से खुशबू ज्यादा देर तक टिकती है और बेहद क्लासी फील देती है।

कैसे लगाएं?

पहले वुडी फ्रेगरेंस लगाएं, फिर उसके ऊपर फ्लोरल परफ्यूम स्प्रे करें।

Musk + Fresh Herbs: सिंपल लेकिन क्लासी

अगर आपको हल्की और साफ-सुथरी खुशबू पसंद है, तो मस्क के साथ लैवेंडर, सेज या बेसिल जैसे हर्बल नोट्स ट्राई करें। यह कॉम्बिनेशन रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतरीन माना जाता है और बेहद सॉफ्ट लेकिन यादगार खुशबू देता है।

कैसे लगाएं?

मस्क को गर्दन, कलाई और घुटनों के पीछे लगाएं। इसके बाद हर्बल फ्रेगरेंस को पल्स पॉइंट्स पर डैब करें।

परफ्यूम लेयरिंग करते समय रखें ये बातें

  • शुरुआत में दो खुशबुओं से ही एक्सपेरिमेंट करें।
  • परफ्यूम लगाने के बाद कम से कम 15 मिनट का समय दें।
  • बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, इससे फ्रेगरेंस ज्यादा देर तक टिकती है।
  • अपनी स्किन के हिसाब से खुशबू को परखें, क्योंकि हर स्किन पर नोट्स अलग तरह से खुलते हैं।

और पढ़ें: दिन भर टिकी रहेगी परफ्यूम की खुशबू, स्किनकेयर का जानें वो अनोखा तरीका

फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Smart Water Tank Cleaning Gadget: घंटों की मेहनत खत्म! इस स्मार्ट मशीन से बिना टंकी में उतरे करें पानी की टंकी साफ
सीढ़ियों के नीचे की बेकार जगह को दें नया लुक, ट्राई करें ये 5 शानदार डेकोर आइडियाज