DIY Sink Cleaner: ना बदबू रहेगी, ना चिपचिपी गंदगी, 1 रुपये का ये जुगाड़ चमकाएगा किचन सिंक

Published : Jun 24, 2026, 09:30 AM ISTUpdated : Jun 24, 2026, 10:43 AM IST
Kitchen Sink Cleaning Hacks

सार

Kitchen Sink Cleaning Hacks: किचन सिंक पर जमी चिपचिपी गंदगी और दाग हटाने के लिए नमक, शैंपू और बेकिंग सोडा का आसान घरेलू उपाय अपनाएं, मिनटों में मिलेगी चमक।

किचन सिंक का इस्तेमाल रोज होता है। बर्तन धोने से लेकर सब्जियों की सफाई, तक में इसका यूज होता है। तेल, साबुन और खाने के कण धीरे-धीरे जमने लगते हैं। वक्त के साथ यह गंदगी चिपचिपी परत में बदल जाती है, जिससे सिंक गंदा दिखने के साथ बदबू का कारण भी बन सकता है। ज्यादातर महिलाएं सफाई के लिए महंगे क्लीनर खरीदती है, जबकि इसका हल किचन में ही मौजूद होता है। 1 रुपए से कम में भी किचन सिंक चमक उठेगा। तो चलिए बताते हैं, कुछ हैक्स।

शैंपू+बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

किचन सिंक की सफाई के लिए शैंपू , बेकिंग सोडा और नमक काम आते हैं। बहुत ही कम मात्रा में इसका इस्तेमाल होता है। सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच नमक, थोड़ा सा शैंपू और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। इस मिश्रण को सिंक की सतह और कोनों पर अच्छी तरह लगाएं। 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें, ताकि जमी हुई चिकनाई ढीली पड़ जाए।

स्क्रबर की मदद से सिंक रगड़ें

इसके बाद किसी स्क्रबर या ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें और गुनगुने पानी से धो दें। इससे सिंक पर जमा मैल, दाग और चिपचिपाहट काफी हद तक साफ हो सकती है और सिंक पहले की तरह चमकने लगेगा।

कैसे करता है ये मिश्रण काम

शैंपू सिंक की चिकनाई को खत्म कर देता है। वहीं, नमक और बेकिंग सोडा से किचन सिंक पर पड़े सफेद दाग हट जाते हैं। इन तीनों का कॉम्बिनेशन जादुई कमाल सफाई में दिखाता है।

ज्यादा गंदगी में बेकिंग सोडा का ऐसे करें यूज

अगर सिंक के ड्रेन के आसपास ज्यादा गंदगी जमा हो गई है, तो वहां बेकिंग सोडा डालकर कुछ देर बाद गर्म पानी भी डाला जा सकता है। नियमित रूप से इस तरीके को अपनाने से सिंक साफ और बदबू रहित बना रह सकता है। अगर किचन सिंक की रेगुलर सफाई की जाए, तो ना तो बदबू आएगी और ना ही गंदगी चिपकेगी। किचन का जब काम हो जाए, तो सिंक को अच्छी तरह से धोकर उसे पोंछ दें। क्योंकि गली सिंक में काई भी जमने लगती है।

और पढ़ें: चुटकी भर बेकिंग सोडा से चमकाएं पूरा घर- वॉशिंग मशीन से टाइल्स तक जानें क्लीनिंग हैक्स

सीलन वाले घर में ये 4 महंगे फर्नीचर जल्दी हो जाएंगे खराब, खरीदने से पहले जान लें वजह

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मेहमान भी हो जाएंगे इंप्रेस? ये सिरेमिक सर्विंग बाउल हैं परफेक्ट चॉइस
Study Table Makeover Idea: महंगे फर्नीचर जैसा लुक चाहिए? ₹200 में करें स्टडी टेबल का शानदार मेकओवर