Furniture for Damp Homes: अगर आपके घर में सीलन या नमी की समस्या रहती है, तो प्लाईवुड, बिना ट्रीटमेंट वाली लकड़ी, फैब्रिक सोफा और MDF फर्नीचर से बचें। जानें कौन-सा फर्नीचर सीलन में जल्दी खराब हो सकता है और उसके बेहतर विकल्प क्या हैं।

खराब वॉटरप्रूफ के साथ ही पाइपलाइन में लीकेज या धूप और वेंटिलेशन में कमी के कारण घरो में सीलन आ जाती है। जिन कमरों में हवा और धूप का पर्याप्त इंतजाम नहीं होता है, वहां सीलन लंबे समय तक बनी रहती है। ऐसे स्थानों में न सिर्फ लोगों का स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि वहां रखे फर्नीचर भी बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। अगर आपके घर में भी सीलन की समस्या है, तो आपको महंगे फर्नीचर लेने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि सीलन या नमी वाले घरों में किस तरीके के फर्नीचर अवॉइड करने चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 प्लाईवुड फर्नीचर करें अवॉइड 

प्लाईवुड और पार्टिकल बोर्ड नमी को जल्दी सो लेते हैं। अगर आप इनसे किचन या लिविंग रूम फर्नीचर बनवाते हैं, तो यह धीरे-धीरे इनकी मजबूती भी कम होने लगती है। इसलिए आपको प्लाईवुड या पार्टिकल बोर्ड के फर्नीचर बनवाने से बचना चाहिए।

 बिना ट्रीटमेंट लकड़ी के फर्नीचर बनवाना 

सीलन वाले घर में फफूंदी और दीमक जल्दी लगते हैं इसलिए लकड़ी के फर्नीचर की लाइफ कम हो जाती है। आपको बिना ट्रीटमेंट के साधारण लकड़ी के फर्नीचर रखने से बचना चाहिए। अगर शीशम या अन्य लकड़ी के फर्नीचर मंगवाएं हैं, तो पेंट या पॉलिश से पहले वुड सीलर लगवाएं। साथ ही वार्निश या PU कोटिंग करवाएं। एंटी-फंगल स्प्रे भी फर्नीचर में डाल सकते हैं। 

फैब्रिक वाले सोफा 

अगर आपके घर में सीलन या नमी ज्यादा रहती है, तो आपको फैब्रिक या कपड़े वाले सोफा और कुर्सियों से भी बचना चाहिए। कपड़े से बने सोफा और कुर्सियां नमी को अपने अंदर रोक लेते हैं, इसके कारण ऐसे फर्नीचर से जल्दी बदबू भी आने लगती है। साथ ही फंगस लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।

और पढ़ें: घर में व्हाइट मार्बल या टाइल्स लगवाना पड़ सकता है भारी, जानें 4 वजह

लेदर फर्नीचर करें इग्नोर

लेदर के फर्नीचर काफी महंगे आते हैं और उनकी देखरेख अधिक करनी पड़ती है। अगर आप सीलन वाले घर में लेदर या चमड़े से बने फर्नीचर रखती हैं, तो इसमे फफूंद का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही इनका लुक भी खराब हो सकता है। इसलिए आपको चमड़े से बने फर्नीचर अवॉइड करने चाहिए।

नोट: सीलन वाले घरों के लिए मेटल फर्नीचर, वाटर-रेसिस्टेंट प्लास्टिक फर्नीचर या अच्छी तरह ट्रीट की गई सॉलिड लकड़ी के फर्नीचर इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। 

और पढ़ें: वक्त के साथ काली पड़ गई प्लास्टिक की कुर्सी, इन 3 तरीकों से करें सफाई और पाएं नई जैसी