
Famous Brands to Buy Bridal Lehenga: शादियों का सीजन चल रहा है। आप भी ब्राइडल लहंगा खरीदना चाहती हैं लेकिन मार्केट में नहीं घूमना है तो क्यों ना घर बैठे कुछ ट्राई किया जाए। दरअसल, आज हम आपको देश के प्रसिद्ध दुल्हन के लहंगा डिजाइन्स और उनसे जुड़े स्टोर्स के बारे में बताएंगे। जहां पर ब्राइडल लहंगा एक से बढ़कर डिजाइन्स में मिल जाएगा। साथ ही इसके स्टोर भी कहीं पास ही होंगे तो चलिए जानते हैं, फेमस लहंगा ब्रांड्स के बारे में।
मनीषा मल्होत्रा बॉलीवुड के फेमस डिजाइन है। सेलेब्स से लेकर अंबानी फैमिली उनके डिजाइन किये हुए कपड़े पहनती है। मनीष मल्होत्रा ने ब्राइडल लहंगा के कई कलेक्शन लॉन्च किये हैं। जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है। जहां तक कीमत की बात करें तो 5 से 15 लाख तक जा सकती है। साथ ही कस्टमाइज लहंगा और भी ज्यादा महंगे होते हैं।
मान्यवर अफॉर्डेबल होने के साथ दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगा की न्यू डिजाइन और कलेक्शन पेश करता है। यहां पर 20 हजार से दो लाख तक लहंगा के ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। मोहे के स्टोर्स देश के ज्यादातर शहरों में स्थित हैं।
Matsya World अपने ब्राइडल लहंगे कलेक्शन के लिए जाना जाता है। ये प्रीमियम और कस्टमाइज पैटर्न पर आते हैं। अगर बजट की टेंशन नहीं है तो इसे एक्सप्लोर करें। यहां पर लहंगा 1.7 से लेकर 4.98 रु तक मिल जाएगा। जबकि कस्टमाइज लहंगा थोड़ा और महंगा हो सकता है।
दुल्हनों की पहली पसंद और फेमस ब्रांड Shaurya Sanadhy ट्रेडिशनल लहंगों को मॉर्डन स्टाइल में पेश करता है। यहां पर आपको लहंगे की वैरायटी की कई तरह की रेंज मिल जाएंगी। जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है।
Mohi Fashion पर आपको 13 हजार से लेकर 1.5 लाख तक शानदार लहंगों की रेंज मिल जाएंगी। ये बजट कवर करने के साथ एंब्रॉयडरी स्टाइल और डिजाइन्स के साथ आते हैं। जिन्हें चुना जा सकता है।
अगर कुछ रॉयल और लग्जीरियस पहनना है तो इंडियन ब्राइड सब्यसाची का रूख करती है। यहां पर प्राइज बताना थोड़ा मुश्किल है लेकिन कहा जाता है, सब्यसाची के लहंगे की शुरुआत 7-10 लाख से होती है जो 40 लाख तक जाती है।
नोट- अगर आपको ये स्टोर्स भी महंगे लग रहे हैं तो दिल्ली स्थित चांदनी चौक जाएं। यहां पर ऐसी कई दुकाने हैं जो बड़े-बड़े स्टोर्स के लहंगों की ड्यूप डिजाइन ऑफर करती हैं। जो 30-40 हजार तक आराम से मिल जाएंगे।