
How To Do Face Contour: कॉन्टूरिंग मेकअप का अहम हिस्सा है। यह चेहरे को शार्प और परफेक्ट लुक देता है। यह चेहरे की नेचुरल संरचना को उभारने और फीचर्स को शार्प दिखाने में मदद करता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि जब शुरुआती लोग मेकअप करते हैं तो वे चेहरे को सही तरीके से कॉन्टूर (Face Contour Kaise Karen) नहीं कर पाते, जिससे चेहरे की संरचना खराब दिखती है और फीचर्स भी निखर कर नहीं आते। ऐसे में आइए आपको एक वायरल वीडियो दिखाते हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपने चेहरे को कॉन्टूर कर सकते हैं, वो भी एक कैंची की मदद से (Face Contour With A Scissor), तो आइए आपको दिखाते हैं ये वीडियो।
इंस्टाग्राम पर glambyrumah नाम के पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि आप एक छोटी सी कैंची की मदद से अपने चेहरे को कैसे कॉन्टूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको कैंची को अपने गाल पर उल्टा रखना है। इसके दो घेरे में से एक को अपने ब्लशर या फेस टिंट से भरें और दूसरे में हाइलाइटर लगाएं। कैंची के निचले हिस्से में अपनी स्किन टोन से गहरे शेड का कंटूर लगाएं, फिर कैंची को हटाकर ब्लेंडिंग ब्रश से अपने चेहरे को कंटूर करें। आप देखेंगे कि इससे आपके चेहरे को उभार मिलेगा और चीकबोन हाइलाइटेड दिखेगी। यह हैक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है और इस हैक को उपयोगी बता रहे हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.