
Cooler ki hawa thandi kaise karen: सर्दी जाते ही गर्मियां शुरू हो जाती हैं। गर्मी ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अब लोगों ने अपने AC की सर्विस (AC Ke Nuksaan) भी करवा ली है। जिन लोगों के पास AC नहीं है वो इसे खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं। गर्मी की वजह से AC की कीमत भी काफी बढ़ जाती है। लेकिन ये जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति AC खरीद सके। इस वजह से कुछ लोग गर्मी में कूलर (Cooler Ke Fayde) का इस्तेमाल करते हैं। कूलर से तेज हवा आती है, बस थोड़ा सा शोर होता है। कई बार गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि उस समय कूलर भी काम नहीं करता। ऐसे में कुछ आसान उपायों की मदद से आप कूलर से ही AC की हवा (Cooler Cold Air Tips) निकाल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ये टिप्स। जिसके बाद आप AC को भूल जाएंगे।
अगर आप गर्मियों में कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे कमरे के अंदर रखने की बजाय ऐसी जगह रखें जहां से हवा बाहर आ सके। इस तरह कमरा अच्छे से ठंडा हो जाता है। कूलर कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालकर उसे ठंडा कर देता है।
अगर आपको कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा चाहिए तो इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत है जो आपको घर में आसानी से मिल जाएंगी। ये दो चीजें हैं बर्फ और नमक। इन दो चीजों से आपका कमरा काफी ठंडा हो जाएगा। जब आपको लगे कि आपका कूलर कमरे को ठंडा नहीं कर रहा है तो बर्फ पर नमक डालकर कूलर में डाल दें। इससे एक तो आपके कमरे की हवा बेहद ठंडी हो जाएगी और दूसरा नमक बर्फ को जल्दी पिघलने नहीं देता।
1- एसी से ज्यादा कूलर का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है। एसी कमरे की हवा को सुखा देता है जबकि कूलर के इस्तेमाल से कमरे में नमी बनी रहती है। जिससे स्किन ड्राई होने की समस्या नहीं होती।
2- छोटी जगहों के लिए कूलर का इस्तेमाल सबसे अच्छा होता है। छोटी जगहों पर AC की जरूरत नहीं होती, कूलर कूलिंग का काम करता है। आजकल कॉम्पैक्ट कूलर आने लगे हैं जो आसानी से कहीं भी फिट हो सकते हैं।
3- कूलर से आने वाली ठंडी हवा नींद को बेहतर बनाती है। इससे आपका तनाव भी काफी कम होता है। जब आप सुबह उठते हैं तो आप बिल्कुल फ्रेश होते हैं, आपकी नींद की क्वालिटी भी बेहतर होती है।
4- कूलर आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह कमरे के अंदर हवा की क्वालिटी को बेहतर बनाता है और जहरीली हवा से राहत देता है। गर्मियों में हवा की क्वालिटी बेहतर होने से शरीर भी कई बीमारियों का शिकार नहीं होता। इससे सांस संबंधी समस्याओं से भी बचाव होता है।
5- कूलर पर्यावरण के लिए भी AC से बेहतर है। यह AC से कम कार्बन फुटप्रिंट छोड़ता है क्योंकि इसमें हानिकारक रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल नहीं होता।
6- AC के मुकाबले कूलर आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं डालता। इसकी कीमत AC से काफी कम होती है। AC हर कोई नहीं खरीद सकता लेकिन फिर भी लोग गर्मियों में कूलर खरीदते हैं।
7- AC के मुकाबले कूलर बिजली की भी बचत करता है। कूलर कम बिजली की खपत करता है। इससे आपका बिल भी बचता है और गर्मियों में आपकी जेब पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता।