
Radhika Merchant Lehenga Look: नीता अंबानी (Nita Ambani) की छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) भी सास की तरह फैशन क्वीन हैं। ज्वेलरी से लेकर फैशन तक वह करोड़ों में सामान खरीदती हैं। अनंत अंबानी से शादी के दौरान राधिका की वेडिंग ज्वेलरी ने खूब सुर्खियां बंटोरी थी। उन्होंने पांच लेयर वाला महारानी हार पहना था। वेडिंग ज्वेलरी कोई जल्दी रिपीट नहीं करता है लेकिन राधिका अंबानी कुछ अलग ही सोचती हैं। दरअसल, इस वक्त उनका लुक वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने मिंट ग्रीन लहंगे के साथ वेडिंग नेकलेस स्टाइल किया है। आप सबसे पहले उनका ये लुक देखिए-
राधिका मर्चेंट ने अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया कस्टम साग ग्रीन एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था। जिसमें वह खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। लहंगे के साथ राधिका ने ब्लाउज डिजाइन स्लीवकट में चुना। स्कूप नेकलाइन, क्रेप्ड हेमलाइन ब्लाउज को और भी खूबसूरत बना रहा है। यहां पर गोल्डन सीक्वेन वर्क है। लहंगा हैवी है इसलिए उन्होंने दुपट्टा बिल्कुल सिंपल रखा है। ऑर्गेंजा दुपट्टा संग लहंगा और भी ज्यादा जंच रहा है।
राधिका मर्चेंट के पास भी नेकलेस का एक से बढ़कर एक कलेक्शन हैं। हालांकि लहंगे के साथ उन्होंने एमराल्ड लगा पांच लेयर महारानी नेकलेस रिपीट किया। बता दें, राधिका का शादी का हार जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर निशा मेहता ने बनाया था। अगर उनका वेडिंग लुक देखा जाए तो उन्होंने लॉन्ग नेकलेस के साथ मर्चेंट फैमिली का खानदानी हार भी पहना था। साथ में डायमंड झुमके और भी प्यारे लग रहे हैं। राधिका अक्सर अपने लुक्स के लिए चर्चा रहती हैं। वेस्टर्न से एथनिक तक वह ड्रेस भरे सलीके से कैरी करती हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.