पिस्ता के छिलकों से बनाएं मिनी होम डेकोर आइटम, घर बैठे होगा फ्री का जुगाड़

Published : May 01, 2025, 04:00 PM IST
Pista-shell-home-decor-ideas

सार

Pistachio shell craft ideas: पिस्ता के छिलके फेंकने की बजाय इनसे बनाएं खूबसूरत होम डेकोर आइटम। फ्लावर पॉट, लोटस और वॉल हैंगिंग जैसे कई आइडियाज के लिए देखें वीडियो।

Pista shell home decor ideas: पिस्ता खाने के बाद क्या आप भी इनके छिलके को फेंक देते हैं? तो ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि इन पिस्ता के छिलकों का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। अगर आप अपने घर को एस्थेटिक और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, तो इन पिस्ता के छिलकों का इस्तेमाल करके तरह-तरह के होम डेकोर आइटम बना सकते हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं ऐसा ही एक वीडियो, जिसमें बताया गया है कि कैसे आप पिस्ता के छिलकों से क्यूट से होम डेकोर आइटम बनाकर इसे घर के कोनों में सजा सकते हैं।

 

 

पिस्ता के छिलकों से बनाएं फ्लावर पॉट (DIY with pistachio shells)

इंस्टाग्राम पर sharmiscrafts नाम से बने पेज पर पिस्ता के छिलके को रीयूज करने का तरीका शेयर किया गया है। पिस्ता खाने के बाद इसके छिलकों को इकट्ठा करके रख लें। अब इन छिलकों को पीले रंग का पेंट करें, अब एक ब्लैक कलर का क्ले लेकर उसकी राउंड बॉल बनाएं और इसके ऊपर पिस्ता के छिलकों को अटैच करते जाएं। इस तरह से आप इसकी दो लेयर बना लें। बीच में एक नुकीली चीज से डॉट बनाकर सनफ्लावर का शेप दें। इसके नीचे एक स्टिक लगाएं और कुछ पिस्ता के छिलकों को जोड़कर इसकी पत्तियां बनाएं। ग्रीन कलर का पेंट करें। अब एक पुराना रेक्टेंगल छोटा बॉक्स लेकर इसके ऊपर पतली सी रस्सी को ग्लू गन की मदद से चिपकाएं। इसके अंदर क्ले डालें और इससे DIY सनफ्लावर पॉट को तैयार करें।

 

 

पिस्ता से बनाएं लोटस फ्लावर (pistachio shell craft)

ढेर सारे पिस्ता के छिलकों को इकट्ठा करके आप इसे पिंक और येलो कलर में शेडेड पेंट करें। अब कमल के फूल बनाने के लिए अंदर की कलियों को येलो कलर के पिस्ता शेल से चिपकाते जाएं। इसके ऊपर पिंक कलर की पिस्ता शेल को चिपकाएं और इसकी 7-8 लेयर्स बना लें। आप छोटे बड़े अपने हिसाब के फ्लावर्स बना सकते हैं। इसे एक डेकोरेटिव थाली में सजाएं और घर के किसी भी कोने में रखें।

 

 

वॉल हैंगिंग बनाएं (how to reuse pista shells)

पिस्ता के छिलकों से अगर आप खूबसूरत सी वॉल हैंगिंग बनाना चाहते हैं, तो एक राउंड कार्डबोर्ड लें। इसके बीच में मोर का डिजाइन बनाएं। इसके पंख बनाने के लिए पिस्ता के छिलके के ऊपर मोर पंख जैसा कलर करें और इस हाफ सर्कल में स्टिक करते जाएं। आपका खूबसूरत सा मोर वॉल हैंगिंग बनकर तैयार हो जाएगा। 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भरा चेहरा विद शार्प जॉलाइन, ट्राई करें 7 फेम फ्रेमिंग हेयरस्टाइल
ससुराल में लगेंगी रईस, ट्राई करें बहूरानी ये 7 इयररिंग्स चेन डिजाइंस