Bridal Lehenga Tips: डस्की हो या गोरी, किस स्किन टोन पर कौन सा लहंगा लगेगा बेस्ट, जानें

Published : Feb 28, 2025, 09:21 AM ISTUpdated : Feb 28, 2025, 09:24 AM IST
Lehenga-Colour-According-To-Skin-Tone

सार

Bridal lehenga colour according to skin tone: शादी या फंक्शन के लिए परफेक्ट लहंगा ढूंढ रही हैं? स्किन टोन के अनुसार लहंगा चुनने के सीक्रेट टिप्स जानें और पाएं दिलकश लुक। सांवली, गेहुंआ या गोरी, हर रंगत के लिए है खास रंग!

Lehenga Colour According To Skin Tone: क्या आप भी अपनी शादी के लिए या किसी फंक्शन के लिए लहंगा लेने जा रही हैं? लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि कौन से रंग का लहंगा लें, जो आपके ऊपर सूट भी करें और इसमें आपका रंग भी खिल कर आए? तो आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से परफेक्ट लहंगा (skin ke hisab se kaisa lehenga pehne) चुनने के लिए अब ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बताते हैं अपनी स्किन टोन के हिसाब से कैसे आप सही रंग का लहंगा चुन सकती हैं। फिर चाहे आपकी स्किन टोन डस्की हो, फेयर या गेंहुआ रंग की है, इन रंगों के लहंगे में आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लहंगा सिलेक्शन टिप्स (Lehenga selection tips going viral)

इंस्टाग्राम पर stylingswati नाम से बने पेज पर स्किन टोन के हिसाब से लहंगा चुनने का हैक शेयर की है, जिसे सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। तो अगर आप भी अपनी स्किन टोन के हिसाब से लहंगा पहनना चाहती हैं, तो इन रंगों को चुनें-

सांवली रंगत के लिए लहंगा कलर (Lehenga color for dark complexion)

अगर आपकी स्किन टोन डस्की यानी कि सांवली हैं, तो आप डीप मेहरून, रोज गोल्ड, टील ग्रीन, ब्राइट रेड लहंगा कलर के ऑप्शन चुन सकती हैं। यह रंग आपको रिच ओर रेडिएंट लुक देंगे।

 

 

गेंहुआ रंग की लड़कियों के लिए लहंगा कलर (Lehenga color for wheatish colored girls)

अगर आपका स्किन टोन गेंहुआ रंग का है, तो आप रॉयल ब्लू कलर का लहंगा चुन सकती हैं। इसके अलावा डस्टी पिंक आपको सोबर और क्लासी लुक देगा। रिच और एलिगेंट लुक के लिए आप कोरल और गोल्ड लहंगा कलर भी ट्राई कर सकती हैं। यह कलर नेचुरल वॉर्म्थ टोन को हाईलाइट करते हैं।

ये भी पढ़ें- गुलाबी-पीला छोड़िए, दुल्हन के लिए लाल लहंगे के 8 बेस्ट डिजाइंस

गोरी रंगत के लिए लहंगा कलर (Lehenga color for fair complexion)

अगर आपकी स्किन टोन फेयर हैं, तो आप ऑरेंज और रेड जैसे ब्राइट कलर या डस्टी पिंक, स्काई ब्लू या सेज पिंक कलर का सटल लहंगा चुन सकती हैं। यह कलर फेयर स्किन टोन पर बहुत ही क्लासी लगते हैं। यह कलर्स आपको फ्रेश और वाइब्रेंट लुक देंगे।

ऐसे में अब जब भी आप लहंगा खरीदने जाए तो अपनी स्किन टोन के हिसाब से इन कलर के लहंगे को चुने और परफेक्ट लुक पाएं।

और पढ़ें- लहंगे जैसा रॉयल दिखेगा अंदाज, चुनें 6 Lehenga स्टाइल Suit

PREV

Recommended Stories

कड़ाके की ठंड में भूल जाएंगे हीटर, इन ट्रिक्स से मिनटों में गर्म होगा कमरा, बिल आएगी ज़ीरो
2025 में ये 30+ बेबी नेम रहें बेहद पॉपुलर, देखें लिस्ट और जानें इनका अर्थ