
शादी के फंक्शन में ब्राइडमेड (Bridesmaid) का लुक भी उतना ही खास होता है जितना दुल्हन का। कई लड़कियां शादी में बालों को स्ट्रेट करवा लेती हैं, लेकिन आजकल ट्रेंड में एसेसरीज से सजाए गए बन हेयरस्टाइल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। बन हेयरस्टाइल न सिर्फ एलिगेंट लगते हैं बल्कि इनमें फूल, पर्ल, हेयर ज्वेलरी और क्रिस्टल एसेसरीज लगाकर इन्हें और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। अगर आप शादी में स्टाइलिश और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं, तो इन 5 एसेसरीज बन हेयरस्टाइल को जरूर ट्राई करें।
गोल्डन लेयर माला बन शादी और फेस्टिव लुक के लिए सबसे फेमस हेयरस्टाइल है। इसमें गोल्डन स्टोन या बीड्स वाला माला की लेयर से सजाएं। बालों को लो या मिड बन में बांध लें अब बन के चारों तरफ गजरा की तरह इसे लेयरिंग में लगाएं। ऐसी फैंसी हेयरस्टाइल साड़ी, लहंगा और ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।
और पढ़ें - लॉन्ग हेयर फ्लोवर टॉप-10 हेयरस्टाइल, Pear Face पर लगेंगी प्यारी
पर्ल एसेसरीज से सजाया गया बन बेहद रॉयल और क्लासी लुक देता है। यह स्टाइल ब्राइडमेड्स के बीच काफी ट्रेंड में है। सिंपल बालों को स्लीक लो बन में बांधें और बन के ऊपर पर्ल पिन क्लिप या पर्ल स्ट्रिंग लगाएं। आप पर्ल हेयर पिन, पर्ल हेयर क्लिप या पर्ल चेन यूज करें। पेस्टल लहंगा, गाउन या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ यह स्टाइल परफेक्ट लगता है।
अगर आप शादी में थोड़ा रिच और ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो गोल्डन हेयर ज्वेलरी के साथ बन बना सकती हैं। बालों को सॉफ्ट बन में रोल करें और बन के ऊपर गोल्डन हेयर चेन या कुंदन हेयर एक्सेसरी लगाएं। एसेसरीज आइडिया के लिए कुंदन हेयर पिन, गोल्डन हेयर चेन या स्टोन हेयर ब्रोच लगाएं। इस तरह की हेयरस्टाइल भारी लहंगा, सिल्क साड़ी और शादी के रिसेप्शन लुक के लिए शानदार लगती है।
और पढ़ें - 5 मिनी सोफा कॉम्पैक्ट फर्नीचर, रिश्तेदार भी करेंगे घर में ताक-झांक
यह स्टाइल थोड़ा यूनिक और ट्रेंडी लगता है। इसमें चोटी बनाकर उसी से बन तैयार किया जाता है। पहले बालों की ढीली चोटी (Loose Braid) बनाएं, फिर चोटी को रोल करके बन बना लें। ऊपर से छोटे स्टोन या क्लिप लगा दें। एसेसरीज आइडिया के लिए क्रिस्टल हेयर पिन, मिनी फ्लोरल क्लिप और स्टोन स्टड पिन चुनें। यह हेयरस्टाइल मेहंदी और संगीत फंक्शन के लिए परफेक्ट है।
अगर आप मिनिमल लेकिन ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो क्रिस्टल या स्टोन एसेसरीज से बन को डेकोरेट कर सकती हैं। बालों को स्लीक लो बन में बांधें। अब बन के चारों तरफ क्रिस्टल पिन या स्टोन हेयर क्लिप लगाएं। एसेसरीज आइडिया के लिए क्रिस्टल हेयर पिन, स्टोन क्लिप या सिल्वर हेयर ब्रोच लगाएं। रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टी और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ यह स्टाइल बेहद स्टाइलिश लगता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.