
लाइफस्टाइल डेस्क. मंगलवार (23 जुलाई 2024) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आम बजट 2024 ( budget 2024) पेश किया। बजट के पिटारे से युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ सौगातें बाहर निकली। पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को एक अनोखा तोहफा दिया गया। तो महिलाओं पर भी पूरा फोकस रखा गया।
महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं पर खर्च होंगे 3 लाख करोड़
अक्सर महिलाएं जॉब इसलिए छोड़ देती हैं कि उन्हें अपने छोटे बच्चे का ख्याल रखना पड़ता है। मोदी सरकार के इस बजट में इसे लेकर बड़ा ऐलान किया गया। निर्मला सीतारमण ने बजट में सरकारी ऑफिस में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच बनाने की बात कही है। वित्त मंत्री की यह घोषणा जॉब वाली महिलाओं के लिए राहत की खबर बनकर सामने आई है। वित्त मंत्री साहिबा ने महिलाओं के डेवलपमेंट के लिए बनाए गए योजनाओं पर खर्च करने के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया है।
आइए जानते हैं महिलाओं के लिए बजट के पिटारे से क्या-क्या निकला-
- महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर राहत देने की घोषणा बजट में की गई है।
- 20 लाख महिलाओं को कौशलयुक्त करने का टारगेट सेट किया गया। महिलाओं के कौशल को इस योजना के तहत निखारा जाएगा और ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
- पहली बार नौकरी करने वाले महिलाओं और युवाओं को पीएफ (PF) में एक महीने का वेतन दिया जाएगा।
-सरकारी ऑफिस में क्रेच/शिशुगृह बनाया जाएगा, ताकि महिलाएं जॉब के साथ-साथ अपने बच्चों को भी देख सकती हैं।
-कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे।
-3 लाख की इनकम पर टैक्स नहीं लगेगा।
-जिन महिलाओं को ज्वेलरी पहनना पसंद है उनके लिए भी सौगात है। मोदी सरकार ने सोना, चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी कर दी है। जिससे सोने-चांदी की कीमत कम हो जाएगी।
-पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। कई महिलाओं का घर का सपना पूरा होगा।
--संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए सरकार युवाओं को एजुकेशन लोन देगी। छात्र और छात्राओं के लोन का 3 प्रतिशत पैसा सरकार देगी।
-कैंसर की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाने की घोषणा निर्मला सीतारमण ने की है। जिससे कैंसर पेशेंट को फायदा होगा।
और पढ़ें:
Budget 2024: जानें मोदी 3.0 बजट से जुड़ी 20 बड़ी बातें
दवाई, सोना-चांदी के दाम घटे...Budget 2024 में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.