Diwali 2025 Special: बजट-फ्रेंडली DIY सजावट आइडियाज, घर को मिलेगा लग्जरी टच

Published : Oct 16, 2025, 11:37 AM IST

Diwali Decoration Idea:इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को है। इस पर्व में घर की सजावट बहुत महत्वपूर्ण है। दीयों और लड़ी से रोशनी करें और घर को सुंदर बनाएं। यहां कुछ बजट-फ्रेंडली DIY सजावट आइडियाज दिए जा रहे हैं। 

PREV
15

कैंडल डेकोरेशन

घर में कलरफुल मोमबत्तियां लगाएं। आपको कई साइट पर कैंडल स्टैंड 100-200 रुपए में मिल जाएगा। आप उसे लाकर घर में रखें और उसपर कैंडल लगाकर घर को रोशनी से सजाएं।

25

कलरफुल कुशन से करें सजावट

दिवाली में घर में अगर कलरफुल सजावट करनी है, तो फिर कलरफुल कुशन रखिए। आपको कुशन कवर 80-200 रुपए में पर पीस मिल जाएगा। आप अपने पसंद के मुताबिक खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर पुरानी बनारसी साड़ी है, तो फिर उसे सिलकर भी कुशन कवर बना सकते हैं।

35

कलरफुल दीये से सजाएं घर

घर के अंदर और बाहर इस बार प्लेन दीया की जगह कलरफुल दीया का इस्तेमाल करें। रंगोली के आसपास दीया की सजावट कर सकती हैं। प्लेन दीया को आप घर पर लाकर कलर से खूबसूरत डिजाइंस भी बना सकती हैं। 

45

फ्लोरल रंगोली

घर के अंदर और बाहर आप फ्लोरल रंगोली बनाएं। गेंदे, गुलाब की पंखुड़ियों से खूबसूरत डिजाइंस बना सकते हैं। फ्लोरल रंगोली घर के अंदर पॉजिटिव एनर्जी लेकर आती है। इसके साथ ही खूबसूरत सुगंध से घर महक उठता है।

और पढ़ें: वाटर कैंडल से दिवाली डेकोर को दें लग्जरी टच, मिनटों में करें तैयार

55

वॉल हैंगिंग

आप घर के वॉल पर पेटिंग लगा सकती हैं। अगर आपका बच्चा क्रिएटिव है और पेंट करता है, तो फिर वक्त आ गया है, उसकी पेंटिंग को फ्रेम करने का। फ्रेम करके आप वॉल पर पेस्ट करें। इसके अलावा 200 रुपए के अंदर मैक्रमे डिजाइन ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Simple Rangoli Design for Diwali: केले के पत्ते से 5 मिनट में बनाएं आसान रंगोली डिजाइन

सबसे ज्यादा पूछें जाने वाले प्रश्न

दीवाली में घर को कैसे सजाएं?

मंदिर में मां लक्ष्मी के चरण जरूर लगाएं। ऊं या स्वास्तिक की रंगोली बनाएं। केले या आम का तोरण दरवाजे पर लगाएं। शुभ-लाभ मुख्य द्वार पर लिखें। दरवाजे और मंदिर में रंगोली जरूर बनाएं।

मां लक्ष्मी और गणेश की चौकी कैसे सजाएं?

चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। लक्ष्मीजी, गणेशजी के दाहिनी ओर स्थापित करें। कलश को लक्ष्मीजी के पास चावल पर रखें। नारियल को लाल वस्त्र लपेट कर कलश पर रखें। घी का दीपक जलाएं।

Read more Photos on

Recommended Stories