
लाइफस्टाइल डेस्क: कम दाम में हर कोई सेलिब्रिटीज जैसा लुक चाहता है जो अब पॉसिबल भी है। भले ही आपने हल्की साड़ी या फिर सूट पहना हो लेकिन स्टाइलिश ज्वेलरी आपके ओवरऑल लुक को रॉयल बना देती है। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक से बढ़कर एक ज्वेलरी पहनती हैं। लड़कियों से लेकर महिलाएं तक उर्वशी के ज्वेलरी लुक को पार्टी या फंक्शन के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं। जानिए उर्वशी रौतेला की महंगी ज्वेलरी लुक को कैसे सस्ते में रीक्रिएट किया जा सकता है।
अंबानी फैमिली की बहुओं ने एमरॉल्ड नेकलेस के फैशन को हर जगह पॉपुलर बना दिया है। भले ही एमरॉल्ड लाखों-करोड़ों में आता हो लेकिन आप उर्वशी रौतेला के मल्टीलेयर नेकलेस को मात्र 1000 से 2 हजार के अंदर रीक्रिएट कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस के साथ इयरिंग्स भी पहनने की जरूरत नहीं होती है। आप गोल्ड साड़ी या सूट के साथ उर्वशी के नेकलेस लुक को रीक्रिएट करें।
मार्केट से लेकर ऑनलाइन तक आपको प्लेटेड अमेरिकन डायमंड इयरिंग्स से लेकर नेकलेस तक के कई डिजाइन मिल जाएंगें। उर्वशी के सर्कल ड्रॉप इयररिंग्स को आप ट्रेडीशनल के साथ ही वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं। आपको ऐसे इयररिंग्स आसानी से 300 रु के अंदर मिल जाएंगी।
उर्वशी रौतेला ने रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस के साथ मल्टी लेयर मोती का चोकर पहना है। ऐसे मोती चोकर आप किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। आपको 300 से 500 की रेंज के अंदर मोतियों के चोकर मिल जाएंगे।
अगर आप फ्रेंड्स के साथ चिलआउट करने बाहर जा रही हैं तो बिना सोचे उर्वशी रौतेला जैसे फैशनेबल हूप्स खरीद लें। किसी भी ड्रेस के साथ 200 रु के स्टेमेंट हूप्स आपको गॉर्जियस लुक देंगे।
और पढ़ें: 500 में दिखेंगे लाखों वाले ठाठ! सोना-चांदी छोड़ पहनें 7 पर्ल Earrings
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.