
अगर आप चाहते हैं कि आपका सिंपल या सस्ता लहंगा भी किसी डिजाइनर लहंगे जैसा दिखे, तो सबसे आसान और किफायती तरीका है केन-केन पहनना। केन-केन आपके लहंगे को सिर्फ वॉल्यूम ही नहीं देता, बल्कि उसकी फिटिंग, फ्लो और फॉल को भी रॉयल बना देता है। कई बार लहंगा महंगा न होने की वजह से फ्लफी लुक नहीं देता, लेकिन सही केन-केन पहनते ही लुक पूरी तरह बदल जाता है और आउटफिट एकदम लाखों वाला दिखने लगता है। यहां जानें वो 3 टाइप के केन-केन जिनकी मदद से आप किसी भी सिंपल या बजट-फ्रेंडली लहंगे को रिच, वॉल्यूमिनस और पार्टी-परफेक्ट बना सकती हैं।
अगर आप बहुत भारी वजन वाला केन-केन नहीं चाहतीं, तो नेट वाला केन-केन आपके लिए परफेक्ट है। इसका वजन हल्का होता है और यह जांघों से नीचे फ्लेयर को बढ़ाता है। बजट में आने वाला ये केन-केन आमतौर पर 2–3 लेयर में आता है। प्री-वेडिंग शूट, हैवी कढ़ाई वाले लहंगे और शादी की हल्दी-मेहंदी जैसे दिन के फंक्शन के लिए ये परफेक्ट रहता है। इसे पहनकर आपको सस्ता लहंगा तुरंत पफी और रॉयल दिखेगा, वो भी बिना बोझ लगे।
और पढ़ें - प्रोफेशनल+ट्रेडिशनल एक साथ, ऑफिस में पहनें 6 वेलवेट कुर्ता
अगर आप चाहते हैं कि लहंगा एकदम प्रिंसेस जैसा दिखे, तो हूप केन-केन बेस्ट ऑप्शन है। इसमें प्लास्टिक या फाइबर की राउंड स्ट्रिप लगी होती है। यह लहंगे को 360° में परफेक्ट गोल आकार देता है। वॉल्यूम बहुत ज्यादा और एकदम डिजाइनर लुक देता है। इसे आप रिसेप्शन, लाइटवेट लहंगा और फ्लेयर वाले गाउन के नीचे वियर कर सकती हैं। इससे सिंपल लहंगे का लुक महंगा और ग्रैंड हो जाता है और फोटो में भी बेहद खूबसूरत दिखता है।
और पढ़ें - सुहाना खान के 4 सितारा लहंगा, इंगेजमेंट में करें ट्राय
अगर आपको ऐसा केन-केन चाहिए जो लहंगे को पूरी तरह हाई-वॉल्यूम दे और स्टेज लुक बनाए, तो मल्टी-लेयर केन-केन परफेक्ट है। इसमें 4–6 तक लेयर्स लगी होती हैं।नीचे की ओर लेयर्स ज्यादा होती हैं, जिससे फॉल ब्यूटीफुल लगता है। इससे आपको बजट लहंगा भी तुरंत डिजाइनर पीस लगने लगेगा। वेडिंग डे का ब्राइडल लहंगा हो, सिल्क/बनारसी लहंगा हो या हैवी वर्क वाले ए-लाइन, फिशकट लहंगे ये इन सबपर कमाल का ग्रेस देगा। इसे पहनकर आपका लहंगा एकदम रेड कार्पेट जैसा लगेगा और भारी वॉल्यूम से फोटो भी गॉर्जियस आएंगे।