Chaitra Navratri 2025: मिलेगा पूजा का पूरा फल,ऐसे करें माता की चौकी तैयारी

Published : Mar 29, 2025, 02:10 PM IST
mata ki chowkin

सार

How to Prepare mata chowki::अगर चैत्र नवरात्रि में आप भी माता की चौकी लगाने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कि इसकी तैयारी कैसे कर सकते हैं। 

How to Prepare mata chowki: 30 मार्च से माता रानी की गूंज पूरे वातारवरण में सुनाई देने लगेगी। चैत्र नवरात्रि का आगाज होते ही भजन, कीर्तन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जगह-जगह माता की चौकी लगाया जाता है। भक्त अपने घर पर माता की चौकी का स्थापना करते हैं। अगर आप भी नवरात्रि 2025 में माता चौकी स्थापित करने जा रहे हैं तो यहां जानें संपूर्ण तैयारी की विधि।

माता की चौकी लगाने के लिए सबसे पहले जरूरी सामग्री नोट कर लें।

माता रानी की प्रतिमा या फिर बड़ा सा चित्र

चौकी (पट्टा) और लाल कपड़ा

कलश और नारियल

रोली, चावल, मौली, सुपारी और पान के पत्ते

अगरबत्ती, धूप, दीया और कपूर

फूल और माला

सजावट के लिए रंगोली और बंदनवार

भोग के लिए मिठाई और पंचामृत

माता चौकी की स्थापना कैसे करें? (How to set up Mata Chowki?)

माता चौकी लगाने के लिए साफ-सुथरे और शुद्ध स्थान का चयन करें। अगर घर में मंदिर है तो उसे पहले अच्छे से साफ करें। लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर माता रानी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।माता की तस्वीर और प्रतिमा हमेशा ईशान कोण व उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करनी चाहिए।

ऐसे कलश की स्थापना करें? (kalash sthapana 2025)

कलश में गंगाजल भरें, इसमें सुपारी, दुर्वा घास, अक्षत और सिक्के डालें। इसके ऊपर आम का पत्ता रखें। फिर नारियल रखें। कलश को मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर के दायीं तरफ़ रखें। कलश के गले में मोली लपेटे और वस्त्र अर्पित करें।

फूलों से करें सजावट

माता की चौकी को फूलों से सजाएं। तोरण लगाएं। दीप जलाएं। इसके अलावा अगरबत्ती और धूप माता को अर्पित करें। माता के भजन और कीर्तन गाकर वातावरण को भक्तिमय बनाएं।माता की आरती करें और भक्तों को प्रसाद बांटें।

माता चौकी के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

पूजा वाली जगह को साफ-सुथरा रखें। चप्पल पहनकर ना जाएं। स्नान करने के बाद ही पूजा करें। माता चौकी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करें। माता की चौकी को परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर करें। ताकि भक्ति और ऊर्जा बढ़ें। माता की चौकी स्थापित करने से मन में शांति और पॉजिटिविटी बनी रहती है। घर में सुख-समृद्धि आती है। घर से निगेटिव एनर्जी दूर रहती है।

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बैकलेस वर्क का अंदाज, सिलवाएं 5 डोरी डिजाइन ब्लाउज
Bridal Gajra Designs: मोगरा से रोज तक, दुल्हनों के लिए 5 सबसे खूबसूरत गजरा डिजाइन