शराब-सिगरेट के बराबर ही पाप देता है प्याज-लहसुन, जानें नवरात्रि में क्यों ना करें इसका सेवन

सार

What to eat and avoid in Navratri fasting: चैत्र नवरात्रि में प्याज-लहसुन तामसिक गुणों के कारण वर्जित हैं। ये मन को अशांत करते हैं और शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। सात्विक भोजन से मन शुद्ध रहता है।

Why Do We Not Eat Onion-Garlic In Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत 30 मार्च 2025 से हो रही है, जो कि 7 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। यह समय आत्मशुद्धि का समय होता है। इस दौरान कई श्रद्धालु नौ दिनों का व्रत करते हैं, तो कई लोग सात्विक आहार ग्रहण करते हैं। इस दौरान नौ दिनों तक शराब, सिगरेट, तंबाकू का सेवन करना पूर्णत: वर्जित होता है। ठीक इसी तरह से प्याज लहसुन (Navratri 2025 sattvic food benefits) का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें तामसिक गुण पाए जाते हैं, जिससे आत्मा की शुद्ध नहीं होती है। वैज्ञानिक कारण से भी नवरात्रि के नौ दिनों में प्याज लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह...

नवरात्रि में प्याज लहसुन ना खाने का धार्मिक कारण (Religious reason for not eating onion and garlic during Navratri)

Latest Videos

  • नवरात्रि में सात्विक भोजन ही किया जाता है, जिससे मन और शरीर की शुद्धता होती है। प्याज लहसुन को रजोगुणी और तमोगुणी माना गया है। यह घोर तामसिक भोजन की श्रेणी में आता है, जो गुस्सा, उत्तेजना और नकारात्मक विचारों को बढ़ाता है।
  • हिंदू धर्म में प्याज और लहसुन को भोग के लिए भी नहीं इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिनों में प्याज लहसुन का सेवन करना पूर्णत: वर्जित होता है।
  • नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां की कृपा पाने के लिए आत्म संयम और तपस्या जरूरी होती है। लेकिन प्याज लहसुन का सेवन करने से मन अशुद्ध होता है, इसलिए इन नौ दिनों में शुद्ध और सात्विक जीवन शैली को अपनाना चाहिए।

नवरात्रि में प्याज लहसुन ना खाने के वैज्ञानिक कारण (Scientific reasons for not eating onion and garlic during Navratri)

  • आयुर्वेद के अनुसार, प्याज और लहसुन शरीर में तामसिक प्रवृत्ति को बढ़ाते हैं, जिससे मन अशांत होता है।
  • प्याज-लहसुन से शरीर में गर्माहट पैदा होती है, क्योंकि प्याज लहसुन की तासीर गर्म होती है। उपवास के दौरान या बाद में अगर आप प्याज लहसुन का सेवन करते हैं, तो पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।
  • नवरात्रि में ध्यान और पूजा के लिए मानसिक शांति जरूरी होती है, लेकिन प्याज और लहसुन भावनाओं को उत्तेजित कर सकते हैं, इसलिए प्याज लहसुन का सेवन वर्जित होता है।
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो चैत्र नवरात्रि के दौरान गर्मी तेजी से बढ़ने लगती है। ऐसे में प्याज लहसुन का सेवन करने से शरीर का टेंपरेचर बढ़ सकता है और इससे हीट स्ट्रोक या गर्मी से जुड़ी अन्य बीमारियां भी हो सकती है।

नवरात्रि में कैसा खाना खाएं (What to eat during Navratri)

नवरात्रि में अगर आप व्रत कर रहे हैं, तो फलाहार ले सकते हैं। दूध, साबूदाना, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, मखाने, मूंगफली और सेंधा नमक का सेवन करें। आप शुद्ध और हल्की डाइट लें, जिसमें आलू, शकरकंद, लौकी, टमाटर, पनीर, दही आदि चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें। अगर आप व्रत नहीं भी कर रहे हैं तो बिना प्याज लहसुन का सात्विक खाना ही खाएं। 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'घटिया लोग...', Ambedkar के अपमान पर Kangana Ranaut ने Congress को सुनाई खरी-खोटी
Mrunal Thakur ने Airport पर दिखाया Bossy Look #Shorts