
Saree Cover From Dupatta: हैवी साड़ियों को स्टोर करने के लिए मस्लिन या कॉटन फैब्रिक के कवर्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिनमें इन साड़ियों को रखकर सालों साल तक इन्हें नया और जरी को चमकदार रखा जा सकता है। लेकिन अब आपको बाजार से महंगे कॉटन के कवर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आज हम आपको बताते हैं आपके पुराने बेकार पड़े कॉटन के दुपट्टे से कैसे आप ड्यूरेबल और स्टाइलिश साड़ी कवर (DIY saree storage bag at home) बना सकते हैं और इसका कवर में अपनी कांजीवरम, बनारसी साड़ी यहां तक की हैवी लहंगा को भी स्टोर करके रख सकते हैं।
एक दुपट्टे से बनाएं दो साड़ी कवर (Reuse old dupatta to make durable saree cover)
इंस्टाग्राम पर craft_2315 नाम से बने पेज पर पुराने दुपट्टे को रीयूज करने का तरीका शेयर किया गया है। जिसमें बताया है कि कैसे आप एक बड़े दुपट्टे से दो साड़ी कवर बना सकते हैं।
हैंडबैग करें तैयार (How to make a handbag from old dupatta)
पुराने दुपट्टे से आप हैंडबैग भी तैयार कर सकते हैं। किसी भी पुराने दुपट्टे के दो भाग करके इसका आधा टुकड़ा लें। इसे फोल्ड करें। ऊपर एक स्ट्रैप लगाएं। बटन लगाकर इससे एक ट्रेंडी हैंडबैग बनाएं। चाहे तो नीचे पोम-पोम लेस या डेकोरेटिव लेस लगाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.