चाणक्य नीति: जानिए किन जगहों पर सफलता के लिए खुद को मूर्ख दिखाना है जरूरी

Published : Jan 07, 2026, 04:29 PM IST

Chanakya Niti Success Strategy: चाणक्य नीति के अनुसार कभी-कभी खुद को साधारण या मूर्ख दिखाना सफलता की सबसे बड़ी रणनीति होती है। जानिए चाणक्य का यह सफल जीवन मंत्र, सफलता के लिए कब और किस स्थिति में चुप रहना और खुद को सिंपल दिखाना चाहिए।

PREV
15

आचार्य चाणक्य को राजनीति, अर्थशास्त्र और रणनीति का महान गुरु माना जाता है। चाणक्य नीति में बताई गई सीख आज के दौर में भी उतनी ही कारगर है। उनका मानना था कि हर समय अपनी समझदारी दिखाना जरूरी नहीं, कई बार अपने विरोधियों या कंपीटिटिर के सामने चुप रहना और खुद को साधारण या यूं कहें कि मूर्ख दिखाना ही सफलता की कुंजी होता है।

25

Chanakya Niti: कभी-कभी खुद को मूर्ख दिखाना होता है फायदेमंद?

चाणक्य नीति के अनुसार, अगर सामने वाला विरोधी या कंपीटिटर आपको कम समझदार, मूर्ख या भोला समझता है, तो वह सतर्क नहीं रहता। यही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है। ऐसे में आप बिना किसी रुकावट के अपनी रणनीति पर काम कर सकते हैं और सही समय पर बड़ा फायदा उठा सकते हैं।

35

Chanakya Niti: अपनी ताकत छिपा कर रखना होती है बुद्धिमानी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि समझदार इंसान कभी भी अपनी असली ताकत सबके सामने जाहिर नहीं करता। अगर लोग आपकी बुद्धि और क्षमता को पहचान लें, तो वे आपको नुकसान पहुंचाने के रास्ते ढूंढने लगते हैं। इसलिए अपनी ताकत को छुपाकर रखना ही समझदारी है।

45

Chanakya Niti: विरोधी को भ्रम में रखना बहुत जरूरी

चाणक्य नीति में बताया गया है कि जब विरोधी आपको हल्के में लेता है, तभी आप सबसे मजबूत स्थिति में होते हैं। सामने वाले को यह महसूस होना चाहिए कि आप ज्यादा नहीं समझते। यही भ्रम आपकी जीत का सबसे बड़ा हथियार बन जाता है।

55

Chanakya Niti: अज्ञाान दिखाने से आधी जीत पहले ही हो जाती है पक्की

आचार्य चाणक्य मानते थे कि अगर आप सामने वाले विरोधी या कंपीटिटर को यह यकीन दिला दें कि आप कुछ खास नहीं जानते, तो समझ लीजिए आपने आधी लड़ाई जीत ली। चाणक्य नीति की यह सीख आज के समय में नौकरी, बिजनेस और राजनीति हर जगह पूरी तरह लागू होती है।

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories