National Youth Day Essay Speech and Quotes In Hindi: राष्ट्रीय युवा दिवस 2026, 12 जनवरी, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन स्कूल, कॉलेजों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस निबंध, भाषण और प्रेरक कोट्स यहां पढ़ें।
National Youth Day 2026 Essay Speech and Quotes: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर साल 12 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद महान संत, विचारक थे। विवेकानंद जी ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताया और आत्मविश्वास, परिश्रम व सेवा का मार्ग दिखाया। आज जब भारत युवा आबादी वाला देश है, तब उनके विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को जागरूक करने, उन्हें सकारात्मक दिशा देने और देश निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूत करने का अवसर है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थानों के द्वारा निबंध, भाषण, स्लोगन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। अगर आप भी राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 पर निबंध प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यहां से लें शॉर्ट और लॉन्ग राष्ट्रीय युवा दिवस निंबध, भाषण आइडिया साथ ही स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन भी पढ़ें।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर निंबध
राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है। 1984 में पीएम इंदिरा गांधी ने इसे युवा प्रेरणा दिवस घोषित किया। विवेकानंद ने हमेशा कहा कि युवा ही शक्ति का सबसे बड़ा भंडार हैं। उनके शिकागो भाषण ने पूरे भारत का मान बढ़ाया। युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं। आज भारत की लगभग 65% आबादी युवा है। बेरोजगारी, जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना करना इनकी जिम्मेदारी है। विवेकानंद का संदेश सरल है: “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त करो।” अनुशासन, सेवा और मेहनत से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। स्टार्टअप शुरू करें, पर्यावरण बचाएं और समाज सेवा में हाथ बटाएं। देश के कई शहरों में युवा उत्सव आयोजित होते हैं। डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं का भविष्य भी युवाओं के हाथ में है। विवेकानंद की सोच अपनाकर देश की सेवा करना ही असली प्रेरणा है।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर 2 मिनट का भाषण
माननीय अतिथि, शिक्षकगण और प्यारे युवा मित्रों,
नमस्कार!
आज हम राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को नमन करते हैं। उन्होंने कहा था, “मुझे 100 ऊर्जावान युवा दो, दुनिया बदल दूं।” दोस्तों, यही शक्ति हमारे अंदर है। भारत का भविष्य आप ही हैं।
मेहनत और आत्मविश्वास से हर बाधा पार की जा सकती है। समस्याओं से भागो मत, उनका सामना करो। सेवा करना जीवन को सफल बनाता है। पर्यावरण, शिक्षा और स्टार्टअप में योगदान देना हमारी जिम्मेदारी है। भोपाल और अन्य शहरों में युवा बदलाव की मिसाल दिखा रहे हैं।
आइए, विवेकानंद की सोच को अपनाएं और अपने देश को मजबूत बनाएं।
जय स्वामी विवेकानंद! जय भारत माता!
नेशनल यूथ डे 2026 पर स्वामी विवेकानंद के अनमोल वचन
- “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य न हासिल हो।”
- “खुद पर भरोसा ही सफलता की कुंजी है।”
- “शक्ति ही जीवन है, कमजोर होना मृत्यु है।”
- “सेवा सबसे बड़ा धर्म है।”
- “सोचो, तुम वही बनोगे जो सोचते हो।”
- “फुटबॉल खेलो, जीवन के सबक सीखो।”
- “युवा ही राष्ट्र की नींव हैं।”
- “अपने अंदर की शक्ति जगाओ।”
- “संघर्ष से ही मजबूत बनो।”
- “भारत जागो!”


