
Rangoli Designs For Chhath Puja 2025: छठ पूजा का पर्व सूरज देव की उपासना और आस्था का प्रतीक है। इस दिन घर-आंगन में सफाई के साथ-साथ सजावट का भी खास महत्व होता है। खासतौर पर सूर्य देवता की प्रतीक रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। ऐसी रंगोलियां न केवल घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी करती है। इस छठ पूजा पर अगर आप अपने आंगन में भास्कर (सूर्य) रंगोली बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ खास आइडियाज हैं जो आपके आंगन को रोशनी और रंगों से भर देंगे।
सूर्य के प्रतीक के साथ-साथ कलश का चित्र बनाएं। लाल-पीले रंग से इसे सजाएं। इस तरह की रंगोली पूजा स्थल के लिए परफेक्ट रहती है। आप चाहें तो हैप्पी छठ पूजा हिंदी या अंग्रेजी में लिख सकते हैं।
आप अपने आंगन में बड़ी सी रंगोली बना सकते हैं, जिसमें नदी का बहाव, पेड़ और उगता हुआ सूरज नजर आए। इसके चारों ओर सुंदर पारंपरिक डिज़ाइन बनाएं। हालांकि, ऐसी रंगोली बनाते समय रंगों का खास ध्यान रखना होता है और इसे बहुत सधे हाथों से बनाना पड़ता है। अगर आप रंगोली आर्टिस्ट हैं, तो इस डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं।
छठ एक ऐसा पर्व हैं, जहां डूबते और उगते सूरज की पूजा की जाती है। आप रंगोली में उगते हुए सूरज को कुछ इस तरह से दिखा सकते हैं। नारंगी, पीले और सफेद रंग के मेल से आप इस तरह की सुंदर रंगोली अपने आंगन में बनाएं।
सूर्य के प्रतीक के साथ-साथ कलश, फल, नारियल का सूप (फलों से भरी टोकरी) बनाएं। इसे पीले और लाल रंग से सजाएं। इस तरह की रंगोली पूजा स्थल के लिए परफेक्ट रहती है।
और पढ़ें: Simple Rangoli Design for Diwali: केले के पत्ते से 5 मिनट में बनाएं आसान रंगोली डिजाइन
हाथ जोड़ते हुए छठ व्रती और सूरज की रंगोली भी आप बना सकती हैं। यहां वीडियो में देखकर बनाने का आइडिया ले सकते हैं। रंगोली बनाने के बाद आप इसे फूलों से, दीपों से सजाएं।
और पढ़ें: Chhath Puja Rangoli Designs: छठ पूजा पर घर-आंगन में बनवाएं ये 5 रंगोली डिजाइंस