
Chikankari Lehenga Design: गर्मी और हो या सर्दी चिकनकारी फैब्रिक कभी फैशन से बाहर नहीं होता है। कफर्ट और रॉयल लुक के लिए इससे अच्छा फैब्रिक शायद ही आपको मिले। घर में दीदी की शादी और आप भी तक आउटफिट को लेकर कंफ्यूज है तो इस बार चिकनकारी लहंगा को ऑप्शन बनाएं। दरअसल, बीते दिनों एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की सगाई के लिए लाइम येलो कलर लहंगा पहना, जो बहुत खूबसूरत लुक दे रहा था। आप भी ऐसा ही कुछ अपने लिए भी चुन सकती हैं।
बहन की सगाई में जाह्नवी ने आउटफिट बिल्कुल मिनिमल रखा। उन्होंने Anjul Bhandari का डिजाइन किया हुआ चिकनकारी लहंगा कैरी किया। जिसमें दागों की कढ़ाई है। एक्ट्रेस ने नेक को प्लफी लुक देते हुए ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना है। जहां मोतियों और फ्लोरल वर्क कढ़ाई है। आप भी ऐसा ही कुछ ट्राई करना चाह रही हैं तो इस तरह के लंहगों को विकल्प बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Off Shoulder Suit: ऑफ शोल्डर सूट पर पाएं 75% डिस्काउंट, दिवाली पार्टी के लिए चुनें 6 डिजाइंस
बेबी पिंक कलर में ऐसा चिकनकारी लहंगा शादी-पार्टी में हटकर लुक देगा। आप छपाई वर्क पसंद करती हैं तो इसे चुनें। यहां लहंगा को कंट्रास्ट कलर बांधनी दुपट्टे के साथ स्टाइलिश लुक दिया गया है। आप भी दीदी की शादी में ऐसा ही लुक रीक्रिएट हीरोइन से कम तो नहीं लगेंगी।
ये भी पढ़ें- V Neck Suit: दिवाली में कम डीप V नेक सूट में लगेंगी संस्कारी, चुनें 65% तक के ऑफ में
वार्म कलर से हटकर न्यूट्रल कलर में व्हाइट चिकनकारी लहंगा भी फंक्शन के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसमें धागों के साथ इंट्रीक्रेट कढ़ाई है, जो लुक शानदार बना रही है। आप इसे ब्रालेट या जैकेट ब्लाउज के स्टाइल करें।
चिकनकारी उत्तर प्रदेश की पहचान है, जो मुगलकाल से प्रचलित है। प्योर चिकनकारी शॉपिंग के लिए लखनऊ का चौक बाजार देशभर में फेमस है।
ये कला मुगल बेगम नूरजहां के जमाने से प्रसिद्ध है। इस कढ़ाई में सफेद धागों से अलग-अलग प्रकार के 30 तरह के टांकों का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे बखिया (शैडे वर्क,) फंदा (छोटी-छोटी गांठ), मुरी (अनाज जैसी डिटेलिंग)। हर डिजाइन पहले हाथ से बनाई जाती है और फिर धीरे-धीरे कढ़ाई की जाती है, इसे पूरा करने में कई हफ्ते यहां तक महीने लग जाते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.