Chikankari Suits: चिकनकारी सूट में करीना कपूर के नवाबी ठाठ, देखें दिवाली के लिए कुर्ता सेट

Published : Oct 13, 2025, 01:31 PM IST
kareena kapoor chikankari salwar suit designs 2025

सार

Chikankari Salwar Suit Latest: दिवाली पार्टी में करीना कपूर का दिलकश अंदाज नजर आया। यू नेक चिकनकारी सूट में वो हुस्नपरी लगीं। आप भी ऐसा ही लुक चाहती हैं तो इन सूट को ऑप्शन बना सकती हैं। 

Chikankari Salwar Suit Designs: मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में करीना कपूर का दिलकश अंदाज दिखा। उन्होंने सीक्वेन, सितारा और फर्शी वर्क से हटकर चिकनकारी सलवार सूट में नवाबी ठाठ दिखाए। बेबी को रॉयल लुक सभी एक्ट्रेस पर भारी पड़ा। आप भी दीवाली पार्टी पर हटकर लुक चाहती हैं तो चिकनकारी कुर्ता सेट चुन सकती हैं। ये स्टाइल देने के साथ बजट में भी फिट बैठते हैं। आइए जानते हैं करीना के लुक के साथ उन लेटेस्ट सूट डिजाइन के बारे में, जो दीपावली क्या शादी-पार्टी में भी शान बढ़ा देंगे।

करीना कपूर का नवाबी अंदाज

दिवाली पार्टी में करीना कपूर ने बिल्कुल सोबर लुक चुना। उन्होंने आइवरी बेस पर Chikankari Embroidery अनारकली सूट पहना है। जिसमें सीक्वेंस और जरी वर्क डिटेलिंग है। सूट को फुल स्लीव पर रखा गया है, जो लुक एन्हांस कर रहा है। यहां पर भी एंब्रॉयडरी डिटेलिंग है। इसे खास डीप स्क्वेयर नेक बना रहा है। आप फेस्टिव सीजन में एलीगेंट और ट्रेडिशनल लुक का बैलेंस चाहती हैं तो इसे चुन सकती हैं। वहीं, सूट में हेमलाइन चौड़े बॉर्डर पर है जो रिच लुक के लिए परफेक्ट है। सूट के अलावा बेबो ने  सिल्वर जरी वर्क, मिरर डिटेलिंग पर दुपट्टा पहना है। इसे वन साइडेड रखा गया है जो आउटफिट डिटेल के साथ नेकलाइन को फ्लॉन्ट कर रहा है।

हैंडबैग और फुटवियर भी रहीं खास

करीना ने आउटफिट को रॉयल बनाते हुए व्हाइट एब्रॉयलिश्ड पोटली बैग कैरी किया है, जिसे पर्ल और सीक्वेंस वर्क पर सजाया गया है। ये लुक के मिलता-जुलता है। यहां सिल्क धागे की डोरी और टसल्स रॉयल वाइब दे रही है। जहां तक ज्वेलरी और फुटवियर देखें। एक्ट्रेस ने लुक मिनिमल रखते हुए गोल्ड प्लेटेड सिल्वर झुमका कैरी किए है। वहीं मटेलिक सिल्वर स्ट्रैपी हील्स लुक को और भी ज्यादा सेसी बना रही है।

ये भी पढ़ें- Lehenga Designs: दीदी की शादी में दिखना है सबसे अलग? चिकनकारी लहंगा पहन ढाएं कहर

चिकनकारी कुर्ता सेट के डिजाइन

वैसे तो करीना कपूर का ये सूट बहुत महंगा होगा लेकिन आप भी दीवाली पर चिकनकारी फैब्रिक पर कुर्ता सेट चाहती हैं तो इन्हें विकल्प बना सकती हैं।

 

मुल चेंदरी वर्क पर ऐसा चिकनकारी कुर्ता सेट दीवाली के लिए बढ़िया है। यहां पर इंटीक्रेट दराज वर्क के साथ धागों की कढ़ाई है। इसमें मोटिफ पिंक फ्लावर रॉयलिटी जोड़ रहे हैं। इसे स्ट्रेट पैंट और मैचिंग दुपट्टा संग स्टाइल किया गया है। मिलता-जुलता सूट 1-2 हजार में मिल जाएगा। जिसे आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी संग हैवी लुक दे सकती हैं।

लखनवी चिकनकारी सूट डिजाइन

हैंड क्राफ्ट और मोटिफ वर्क पर ऐसा चिकनकारी सलवार भी प्यार लगता है। फेस्टिव सीजन पर एथनिक कैरी करने का मन है तो ये बेस्ट च्वाइज हो सकता है। इस पैटर्न के चिकनकारी सूट डिजाइन ऑनलाइन-ऑफलाइन आराम से खरीदे जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Chikankari Saree: नई बहू दिवाली में दिखाएंं नवाबी अदांज, पहनें 7 चिकनकारी साड़ियां

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

यंग गर्ल्स ट्राय करें 6 हेयरस्टाइल, सारा तेंदुलकर से लें आइडिया
50 की उम्र में भी चाहिए जवां त्वचा? अपनाएं ये आसान होममेड फेस सीरम