
Diwali Cleaning Tips: दिवाली की सफाई बिल्कुल आसान नहीं होती है। कपड़ों से लेकर पंखे, अलमारी से लेकर पूरे घर की अच्छे से साफ की जाती है। आजकल घरों को मॉडर्न और स्टाइलिश दिखाने के लिए फॉल सीलिंग का चलन बढ़ गया है। एक तो ये लग्जरी लुक देती और कई सालों तक पेंट के खर्चे से भी बचाती है। आपके घर में भी ऐसा ही कुछ सेटअप तो चलिए जानते हैं कि फॉल सीलिंग को कैसे साफ कर सकते हैं और इसे क्लीन करते वक्त किन चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
ध्यान देने वाली बात- फॉल सीलिंग पर फास्ट क्लीनर या ब्लीच नहीं लगाना चाहिए, ये रंग और मटेरियल खराब कर सकता है। अगर फॉल सीलिंग का मेटरियल महंगा या फिर नाजुक है तो इसके लिए आप प्रोफेशनल क्लीनर से कांटेक्ट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Diwali 2025: दिवाली की सफाई को होगी आसान, 4000 के अंदर बेस्ट Vacuum Cleaner डील
फॉल सीलिंग क्लीनिंग वेंटीलेशन पर निर्भर करती है। कई बार हाई क्वालिटी मटेरियल से बनी सीलिंग को सालों तक साफ नहीं करना पड़ता है लेकिन आप धूल और जाले हटाने के लिए महीने में एक बार सामान्य डस्टिंग कर सकते हैं। वहीं, साल भर में 1-2 बार डीप क्लीनिंग जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Kitchen Cleaning: साफ लकड़ी के बर्तन गंदगी का भंडार, शेफ पंकज भदौरिया ने बताया देसी जुगाड़
जवाब है नहीं, फॉल सीलिंग पर ब्लीच या किसी भी तरह के हार्श केमिकल का यूज नहीं करना चाहिए ये बेस को खराब कर सकता है। इसके बजाय आप माइल्ड डिटर्जेंट या विनेगर का यूज करें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.