Children day 2023:बच्चे को दें ये 9 स्पेशल गिफ्ट, मिलेगी मुस्कान के साथ प्यारा सा थैक्यू

Published : Nov 14, 2023, 07:16 AM IST
Children day

सार

14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाता है। नेहरू जी को बच्चे बहुत प्रिय थे इसलिए इस दिन को बच्चों के नाम समर्पित किया गया है।

लाइफस्टाइल डेस्क. 14 नवंबर बाल दिवस (Children day 2023) मनाया जाता है। इस दिन स्कूल में बच्चों के लिए स्पेशल प्रोग्राम किया जाता है। उन्हें गिफ्ट दी जाती है। पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे इसलिए उनके जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चे को स्पेशल फिल कराने के लिए आप भी उन्हें कुछ बजट फ्रेंडली गिफ्ट दे सकते हैं। जैसे ही बच्चे को गिफ्ट देंगे उधर से एक प्यारी सी मुस्कान के साथ आपको थैक्यू सुनने को मिलेगा। जिसे सुनकर यकीन मानिए आपका मन बाग बाग हो जाएगा। तो चलिए बताते हैं बाल दिवस पर 10 गिफ्ट आइडिया (children day gift idea)

1.किताबें

एक अच्छी किताब हमेशा एक खूबसूरत गिफ्ट होती है। उम्र के अनुसार बच्चे को बुक देने पर विचार कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों के लिए कलरफुल पिक्चर बुक दे सकते हैं। वहीं बड़े बच्चे को प्रेरणादायक स्टोरी बुक बतौर गिफ्ट दे सकते हैं।

2.एजुकेशनल टोय

सीखने और क्रिएटिविटी को प्रोत्साहित करने के लिए आप बच्चे को एजुकेशनल टोय बतौर गिफ्ट दे सकते हैं। जैसे पहेलियां, बिल्डिंग ब्लॉक्स, विज्ञान किट, या कला सामग्री खोजें जो बच्चे की उम्र और रुचियों से मेल खाती हों।

3.बोर्ड गेम

उम्र के अनुसार आप बोर्ड गेम उन्हें दे सकते हैं। बच्चों में सोशल कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए ये एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। ऐसे बोर्ड गेम उन्हें दें जो उनके उम्र के लिए उपयुक्त हो।

4.स्पोर्ट्स इक्विपमेंट

यदि बच्चा खेल में रुचि रखता है, तो सॉकर बॉल, बास्केटबॉल या टेनिस रैकेट का एक सेट जैसे स्पोर्ट्स इक्विपमेंट उसे गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। वो इसे देखकर खुश हो जाएंगे।

5.आउटडोर खिलौने

पतंग, साइकिल, स्केटबोर्ड या जंप रस्सी जैसी चीजें आउटडोर खेल और शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित कर सकती हैं। आप इस तरह के गिफ्ट देने पर भी विचार कर सकते हैं।

6.आर्ट से जुड़ी चीजें

अगर बच्चे को आर्ट और रंगों से खेलने का शौक है तो उसे रंगीन पेंसिल, मार्कर, स्केचबुक या पेंट जैसी चीजें गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। ये उनके लिए मजेदार होने के साथ-साथ प्रेरणादायक हो सकता है।

7.पर्सनलाइजड गिफ्ट

पर्सनलाइजड आइटम जैसे बच्चे के नाम के साथ एक कस्टम कहानी की किताब, एक पर्सनलाइजड पहेली, पर्सनलाइजड ज्वेलरी दे कर आप उसे स्पेशल महसूस करा सकते हैं।

8.म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट

संगीत में बच्चे की रुचि बढ़ाने के लिए छोटे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट जैसे यूकुलेले, हारमोनियम, गिटार दे सकते हैं।

9.एक्सपीरियंस गिफ्ट

बाल दिवस पर आप बच्चे को एक अच्छा अनुभव करने का गिफ्ट दे सकते हैं। मसलन उन्हें थीम पार्क लेकर जाएं या फिर टिकट दें। किसी म्यूजियम घूमाने लेकर जाएं। लाइब्रेरी की सदस्यता दिला सकते हैं। ऐसी एक्टिविटी उसके साथ करें जो उसके लिए मजेदार हो।

और पढ़ें:

Bhai dooj पर भाई बहन को दें ये 10 लेटेस्ट सूट, मजबूत होगा बंधन

साड़ी को कैसे करना है स्टाइल, माहिरा शर्मा के 8 Saree Looks से सीखें

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बारिश में पैरों की ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, आज ही बदलें अपनी आदतें
पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे