
मानसून में बालकनी में लगे मिर्च के पौधों की पत्तियां अचानक मुड़ने या कर्ल होने लगती हैं। ज्यादा नमी, पानी की गलत मात्रा, कीटों का हमला और धूप की कमी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। अगर समय रहते सही देखभाल की जाए, तो पौधे को दोबारा हरा-भरा और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
बारिश के मौसम में मिट्टी लंबे समय तक गीली रहती है। ऐसे में मिर्च के पौधे को बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती। गमले में जल निकासी के लिए पर्याप्त छेद जरूर होने चाहिए। ऊपर की 1-2 इंच मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें। लगातार गीली मिट्टी से जड़ें कमजोर होकर पत्तियों में कर्लिंग की समस्या बढ़ा सकती हैं।
पत्तियों का ऊपर की तरफ मुड़ना कई बार एफिड्स, थ्रिप्स या व्हाइटफ्लाइज जैसे रस चूसने वाले कीट हो सकता है। मानसून में नमी के कारण इनका आक्रमण बढ़ सकता है। पत्तियों की ऊपरी और निचले हिस्से की रोजाना चैक करें। कीट दिखाई देने पर प्रभावित पत्तियों को साफ करें और नीम तेल का हल्का स्प्रे कर सकते हैं।
बारिश और बादलों के कारण मिर्च के पौधे को पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती। इससे नई पत्तियां कमजोर और मुड़ी हुई निकल सकती हैं। कोशिश करें कि पौधे को रोजाना कुछ घंटे तेज लेकिन बहुत कठोर न होने वाली धूप मिले। बारिश के दौरान गमले को ऐसी जगह रखें जहां हवा और नेचुरल रोशनी अच्छी तरह मिले।
इसे भी पढ़ें- September Winter Flowers: सितंबर में लगाएं सर्दियों में खिलने वाले 4 फूल, बालकनी दिखेगी सुंदर
बालकनी में कई गमले एक-दूसरे से बिल्कुल चिपकाकर रखने पर हवा का बहाव कम हो जाता है। इससे नमी बनी रहती है और फंगल समस्याओं का खतरा बढ़ता है। मिर्च के पौधे के आसपास थोड़ी जगह रखें। खराब, पीली या इन्फैक्टेड लीफ को समय-समय पर हटाते रहें।
मानसून में पहले से गीली मिट्टी में बार-बार खाद डालना पौधे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर पौधा कमजोर दिख रहा है तो मिट्टी की स्थिति देखकर ही हल्की ऑर्गेनिक खाद दें। अच्छी तरह सड़ी हुई कंपोस्ट या वर्मी कंपोस्ट की थोड़ी मात्रा यूज की जा सकती है। अचानक ज्यादा खाद देने से बचें।
इसे भी पढ़ें- Tyre Garden Ideas: पुराने टायर के जुगाड़ से घर में उगाएं बेल वाली सब्जियां, कम जगह में बनेगा हरा-भरा गार्डन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.