Flowers to plant in September: सितंबर में बालकनी में ये 5 विंटर फ्लावर लगाएं और सर्दियों में रंग-बिरंगे फूलों से घर को खूबसूरत बनाएं। जानें पौधे लगाने और देखभाल के आसान टिप्स।
सितंबर का महीना गार्डनिंग का शौक रखने वालों के लिए बहुत खास होता है। इस समय मौसम धीरे-धीरे बदलना शुरू हो जाता है। साथ ही बालकनी में बारिश के बाद अच्छी धूप आने लगती है। अगर आप इस मौसम में अपने बगीचे या बालकनी में फूलों वाले पौधे लगाना चाहते हैं, तो यह काफी अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं उन खास पौधों के बारे में, जिससे आपकी बालकनी रंग-बिरंगे फूलों से लद जाएगी।
कई रंगों के पेटूनिया से सजाएं बालकनी
पेटूनिया सर्दियों में खिलने वाला पौधा होता है। आप सितंबर से लेकर अक्टूबर के महीने में ये प्लांट लगा सकते हैं। इसके फूल कई रंगों में मिलते हैं और गमले या हैंगिंग पॉट में लगाया जा सकता है। इसे ऐसी जगह रखें, जहां रोजाना पर्याप्त धूप मिले। 5 से 6 घंटे की धूप और गर्म माहौल में पानी देते रहें। सर्दियों के मौसम में बालकनी खिल जाएगी।
पैंसी के सुंदर फूल लगाएं
सितंबर में आप बालकनी या बगीचे में पैंसी के छोटे और आकर्षक फूल भी चुन सकते हैं। इसके फूल पीले, बैंगनी, सफेद और कई अन्य रंगों में मिल जाते हैं। ठंडा मौसम इसे काफी पसंद आता है। इन्हें मीडियमस साइज के गमले में लगा सकती हैं। अच्छी रोशनी वाली जगह में इस पौधे को रखें और नियमित पानी दें।
सर्दियों में भर-भर के मिलेंगे कैलेंडुला
गेंदा जैसा दिखने वाला खूबसूरत फूल कैलेंडुला भी सितंबर के महीने में लगाया जा सकता ह। इसके पीले और नारंगी फूल सर्दियों में बालकनी को बेहद खूबसूरत दिखाएंगे। सितंबर के आसपास फूल के बीज लगाए। इसे अच्छी धूप और पानी निकासी वाली मिट्टी की जरूरत पड़ती है।
और पढ़ें: Balcony Moss Removal: बालकनी या गार्डन में बारिश के कारण जम गई काई? सफाई के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स
डायन्थस के फूल
डायन्थस के रंग-बिरंगे फूल विंटर गार्डन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है। सितंबर में इसके बीज या छोटे पौधे लगाएं। इसे रोजाना कुछ घंटे धूप जरूर देंगे, तो ये खिले रहेंगे।
और पढ़ें: वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद? पौधों के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद, जानें अंतर
