Fertilizer For Plants: वर्मीकंपोस्ट और गोबर की खाद दोनों पौधों के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन दोनों में क्या अंतर है? जानें फायदे, सही इस्तेमाल और गमले में खाद डालने का तरीका।

पौधे लगाने के लिए केवल, मिट्टी और बीज काफी नहीं होती है, बल्कि इन्हें पानी भी देना पड़ता है। कोई गोबर की खाद इस्तेमाल करता है तो कोई बाजार में मिलने वाली ऑर्गेनिक खाद यानी वर्मीकंपोस्ट डालता है। लेकिन क्या कभी सोचा है, यह दोनों ही पौधों को पोषण देती हैं लेकिन इनमें अंतर क्या है और इनका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए ? आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं।

वर्मीकंपोस्ट खाद क्या है?

वर्मीकंपोस्ट खाद को केंचुओं की मदद से तैयार किया जाता है। यह जैविक फर्टिलाइजर है, जिस वजह से पौधों में इसका इस्तेमाल होता है।

फायदे

  • मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ाने में मदद करती है
  • पौधों में पोषक तत्व बढ़ाती हैं
  • प्लांट के ग्रोथ में मददगार
  • पत्तियों-फूलों वाले पौधों में हर रोज इस्तेमाल करें

भले वर्मीकंपोस्ट पौधों के लिए रामबाण का काम करता है लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि वर्मीकंपोस्ट से पौधा तुरंत बढ़ जाएगा। कभी-कभी रोशनी, पानी या अन्य गलतियां फर्टिलाइजर डालने के बाद भी पौधा खराब कर देता है।

ये भी पढ़ें- कजरी तीज पर कौन सी मेहंदी लगाएं? कमल कफ स्टाइल की ये डिजाइन

गोबर की खाद के फायदे

सड़ी हुई गोबर की खाद लंबे समय तक मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस्तेमाल की जाती है। अगर आपके गमले की मिट्टी सख्त हो गई है या पानी नहीं निकल रहा है तो यह खाद आसान कर सकती है।

  • मिट्टी को भुरभुरा बनाने में मददगार
  • मिट्टी की पानी-पोषक तत्वों को सुधारने की क्षमता
  • लंबे समय तक मिट्टी को उर्वरक बनाए रखने में सहायक

ये भी पढ़ें- कजरी तीज पर नई-नवेली दुल्हन पहनें घुंघरू वाले कंगन

नोट- गमलों में कभी भी ताजा गोबर को सीधे मिट्टी में नहीं मिलाना चाहिए। ताजा गोबर अच्छी तरह से कंपोस्ट नहीं होता है, ऐसे में जड़े खराब हो सकती है। इसलिए हमेशा अच्छी तरह सड़ी हुई खाद का यूज करें।

गमले में कितनी खाद का इस्तेमाल करना चाहिए ?

पौधे के लिए खाद डालने का अनुपात उसके साइज, गमले की क्षमता और आकार पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर छोटे गमले में थोड़ी मात्रा से शुरुआत करें।

वर्मीकंपोस्ट और गोबर की खाद में कौन बेहतर ?

अगर आप लंबे समय तक मिट्टी की सेहत सुधारना चाहते हैं सड़ी गोबर की खाद उपयोगी विकल्प है। वहीं, वर्मीकंपोस्ट पौधों की ग्रोथ में मदद करता है। ऐसे में जरूरत के हिसाब से दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Source- Facebook @Desimali-garden