
Sawan Saree Blouse looK: सावन के महीने में अगर आउटिंग के लिए बाहर जा रही हैं तो सिंपल के बजाय एंब्रॉयडरी वर्क वाली साड़ी पहन सज जाएं। आपको ऐसी साड़ियां 2000 रु के अंदर आसानी से मिल जाएंगी। एक्ट्रेस चित्रांगदा की साड़ियों के लुक को आप आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। साड़ी को ज्यादा फैंसी बनाने के लिए ब्लाउज भी डिजाइनर सिलवाएं। जानिए सावन में सजने के लिए कैसे चित्रांगदा के साड़ी-ब्लाउज लुक को कॉपी किया जा सकता है।
एक्ट्रेस चित्रांगदा ने पीच कलर की सिल्क एंब्रॉयडरी साड़ी पहनी है। साड़ी की खासियत उसके पल्लू में किया गया फ्लोरल एंब्रॉयडरी वर्क है। साड़ी में सीक्वेन वर्क के साथ मोती वर्क भी नजर आ रहा है। पूरी साड़ी में वर्क के बजाए कुछ हिस्सों में कलाकारी की गई है। आप भी ऐसी साड़ी खरीद कर खुद को सावन में सजा सकती हैं।
सावन में हल्के फैब्रिक की साड़ी पहनने का मन है तो आप नेट या फिर ऑर्गेंजा साड़ी चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी में आपको सीक्वेंस से लगाकर बीड्स वर्क तक मिल जाएगा। चित्रांगदा की लाइट ब्राउन कलर की साड़ी में किया गया वर्क बेहद महीन है। साड़ी के साथ चित्रांगदा ने डीप वी नेक फुल स्लीव ब्लाउज पहना है जिस पर फ्लोरल एंब्रॉयडरी वर्क है। आप भी ऐसे लुक को कुंदन हार के साथ रीक्रिएट कर सकती हैं।
चित्रांगदा ने बेबी पिंक साड़ी के साथ कंट्रास्ट मैजेंटा पिंक ब्लाउज पहना है। ये लुक उन्हें रॉयल दिखा रहा है। साड़ी के बॉर्डर में गोल्डन जरी और सीक्वेन वर्क किया गया है। चित्रांगदा ने बॉर्डर से मैच करता हुआ डीप वी नेक हॉफ स्लीव ब्लाउज पहना है। साथ ही गले में पर्ल चोकर पहन एक्ट्रेस किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। आप भी सावन के खास मौके पर ऐसा लुक रीक्रिएट कर तारीफे पा सकती हैं।
और पढ़ें: रिमझिम बारिश में तन को चमका देंगी सिल्क साड़ियां, बजट में चुनें फैंसी लुक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.