
लाइफस्टाइल डेस्क. क्रिसमस के रंग में पूरी दुनिया रंग गई है। 25 दिसंबर को शानदार तरीके से इसे मनाया जा रहा है। दुनिया के सबसे मशहूर राज घराने में से एक ब्रिटिश शाही परिवार भी क्रिसमस को खास तरीके से मनाने के लिए जाना जाता है। यह फैमिली अपनी परंपरा को बनाए रखने में विश्वास करता है। यहां काम कर चुके एक पूर्व शेफ ने खुलासा किया कि अगर आप सोच रहे होंगे कि किंग और उनकी फैमिली क्रिसमस पर कुछ अलग किस्म का डिश खाते हैं तो यह गलत है।
शाही फैमिली में क्रिसमस उतना भव्य तरीके से नहीं मनाया जाता है जैसा कि दुनिया को लगता है। नॉटिंघमशायर के शेफ डैरेन मैकग्राडी, जिन्होंने दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और राजकुमारी डायना के लिए काम किया है, उन्होंने इसका खुलासा किया। मैकग्राडी शाही फैमिली में 7 क्रिसमस डिनर बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि शाही फैमिली लंबे वक्त से चले आ रहे परंपराओं का पालन करता है। उनके कार्यकाल के दौरान शाही फैमिली में खाना पकाने का मेनू करीब एक जैसा ही रहा है। यह काफी हद तक वैसा ही है जैसा कि कई ब्रितानियों के घर पर खाया जाने वाला भोजन है।
क्रिसमस के लंच में बनाया जाता है टर्की
शाही फैमिली क्रिसमस के दिन एक ही तरह का मेन्यू रखते हैं। वे अपने भोजन के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करते हैं। उनके मैन्यू में हैम या कुछ और नहीं होता है। वो केवल पारंपरिक टर्की ही बनवाते हैं। उन्होंने बताया कि हमने शाही भोजन कक्ष में रानी और उनके परिवार के लिए तीन टर्की बनाए। एक बच्चों की नर्सरी के और 100 से ज्यादा कर्मचारियों के लिए। सभी ने क्रिसमस के दोपहर का लंच किया है।
ड्रिंक में ये चीजों होती हैं शामिल
टर्की को मसले हुए और भुने हुए आलू, चेस्टनट या सेज और प्याज की स्टफिंग, क्रैनबेरी सॉस और ब्रेड सॉस के साथ परोसा जाता है। सब्जियों में ब्रसेल्स स्प्राउट्स, गाजर, और भुने हुए पार्सनिप शामिल हैं। बात ड्रिंक की करें तो क्लासिक जिन और डबोननेट कॉकटेल के साथ जर्मन सफेद वाइन लेते हैं। इसके अलावा शाही किचन में क्रिसमस पुडिंग बनाई जाती है जो ब्रांडी में डूबा होता है।
पुरुष और महिलाओं के ब्रेकफास्ट में होता है अंतर
मिस्टर मैकग्राडी ने शाही फैमिली से जुड़े एक और राज को खोलते हुए कहा कि यहां पुरुषों और महिलाओं के अलग-अलग नाश्ता करने की आदत है। जहां पुरुष अंडे, बेकन, मशरूम, किपर्स और ग्रिल्ड किडनी खाते हैं। वहीं शाही महिलाएं कटे हुए फल, टोस्ट और कॉफी का ब्रेकफास्ट में एन्जॉय करती हैं।नाश्ता उनके कमरे में दिया जाता है। लंच करने से पहले फैमिली पारंपरिक रूप से चर्च जाते हैं।
डिनर में सर्व किया जाता है हिरन मीट
लंच के बाद शाही फैमिली सैंड्रिंघम एस्टेट के आसपास टहलने जाएगा, फिर रानी का भाषण देखने के लिए वापस आते है। इस साल किंग चार्ल्स सिंहासन पर बैठने के बाद अपना पहला क्रिसमस भाषण देंगे। क्रिसमस की पूर्व संध्या के लिए डिनर के लिए एक फिश कोर्स, सलाद और फिर हिरन के मीट से बना डिश सर्व किया जाता है। डेजर्ट में टार्ट टैटिन या चॉकलेट परफेक्शन पाई होती है। जिसे महारानी एलिजाबेथ बहुत पसंद करती थीं। शेफ ने खुलासा किया कि चॉकलेट महारी की सबसे बड़ी कमजोरियों में एक थी।
और पढ़ें:
मेहंदी से लेकर हल्दी तक श्रेनु पारिख की खूबसूरत ड्रेस को करें कॉपी
साल 2024 में प्लान करें 11 ट्रिप, नहीं लेनी पड़ेगी एक्स्ट्रा LEAVE
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.