
Nariyal Ke Chhilke Se Brush Kaise Banaye: आजकल इको फ्रेंडली और देसी किचन टूल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ता जा रहा है, क्योंकि ये शरीर को नुकसान भी नहीं पहुंचाते और बिना किसी खर्च के घर में आसानी से बन जाते हैं। इसी तरह से आप नारियल के सूखे रेशे यानी कि छिलके से किचन में इस्तेमाल होने वाला तेल ब्रश बना सकते हैं और इससे आसानी से तेल-घी अपने पराठे, डोसा या बेकिंग ट्रे पर लगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इन नारियल के छिलकों से ऑयल ब्रश बना सकते हैं...
कोकोनोट हस्क यानी कि नारियल के ऊपर का भूरा रंग का रेशा, जिसे कोकोनोट हस्क कहा जाता है। यही रेशा साफ करके बांधकर आप कई तरह की चीजें बना सकते हैं। इससे आप रोटी, पराठे, डोसा पर तेल लगाने वाला ब्रश भी आसानी से बना सकते हैं।
और पढे़ं- सूखे नारियल के छिलके को यूं ही न करें बर्बाद, फेंकने के बजाए इन 5 तरीकों से करें यूज
ये भी पढे़ं- Coconut Husk Scrubber: नारियल खाने के बाद फेंके नहीं, घर पर फ्री में बनाएं बर्तन मांजने वाले स्क्रबर
नारियल के रेशे से बना ब्रश पूरी तरह से नेचुरल, प्लास्टिक फ्री और सेफ होता है। ये रीयूजेबल और बायोडिग्रेडेबल होता है यानी कि ये पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। इसका इस्तेमाल करने से खान की चीजों में कम तेल फैलता है। जिससे खाना कम ऑयली बनता है। गांव और पुराने समय के किचन में पराठा, डोसा, रोटी पर घी या तेल लगाने के लिए आमतौर पर इसी का इस्तेमाल होता था, अब ये ट्रेंड वापस से बढ़ता जा रहा है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.