
ट्रेवल डेस्क। जब बात घूमने फिरने की आती है तो ज्यादातर लोग अब विदेश जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में हैं तो क्रूज ट्रिप के बारे में भी जरूर सुना होगा। विदेशों में ये कल्चर बेहद काम है। आप क्रूज में वक्त बिताना चाहते हैं तो इसके लिए विदेश जाकर एक्सपीरिंयस लेने में लाखों खर्च हो सकते हैं, लेकिन अगर कहा जाए आप भारत में रहकर शानदार क्रूज यात्रा की जा सकती है वो भी लाखों में नहीं बल्कि हजारों में,तो आप क्या कहेंगे। दरअसल, आज हम भारत के सबसे लग्जरी क्रूज से रूबरू कराएं जो समंदर यात्रा को और भी ज्यादा खास बना सकता है।
बता दें, ट्रेवल ब्लॉगर स्नेहा जैन ने लग्जरी क्रूज शिप की यात्रा का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है,जिसके बाद से हर कोई इसे घूमने चाहता है। इस क्रूज का नाम क्रोडलिया क्रूज (Cordelia Cruises) है। जो भारत के पहले स्वदेशी क्रूज लाइनर के तौर पर भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्रूज की देखरेख और संचालन वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड करती है।
मुंबई से लेकर लक्षद्वीप की यात्रा
Cordelia Cruises अफॉर्डेबल ट्रिप ऑफर करता है, अगर आप समंदर की यात्रा रोमांचक बनाना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। क्रूज कई अलग-अलग पैकेज देता है,जहां आप नॉर्थ इंडिया से साउथ इंडिया, मुंबई से लक्षद्वीप, कोच्ची से लक्षद्वीप और फिर मुंबई जैसी यात्राओं के पैकेज चुन सकते हैं ट्रेवल ब्लॉगर स्नेहा जैन ने 4 नाइट फाइव डेज का पैकेज चुना था,जो उन्हें मुंबई से लेकर गोवा और फिर वहां से लक्षद्वीप लेकर पहुंचा। खास बात है कि इस यात्रा के लिए उन्हें लाखों नहीं बल्कि 46,719 रुपए खर्च करने पड़े।
लग्जरी इंटीरियर से भरपूर क्रूज
Cordelia Cruises लग्जरी एक्सपीरियंस देने में कोई कमी नहीं रहता है। ये शिप मुंबई से यात्रा शुरू करते हुए तीसरे दिन गोवा पहुंचा और चौथे दिन लक्षद्वीप के अगत्ती आइलैंड, जो अपनी खूबसूरती से जाना जाता है। अगर आप बिजी लाइफ से वक्त निकालकर घूमना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। 5 दिन क्रूज वापस रवाना होकर छटवें दिन वापस मुंबई लौट आता है। क्रूज की खासियत के बारे में बात करें तो यहां कोजी रूम, मार्की थ्रिएटर, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं भी हैं। इतना ही नहीं, यहां पर नॉनवेज, सी फूड के अलावा वेजेटेरियन फूड का ऑप्शन मिलता है। आप रोमांच के साथ सुकून के पल एक साथ बिताना चाहते हैं तो इसकी सवारी लाइफ में एक बार जरूर करें।
कैसे करें Cordelia Cruises यात्रा
अगर आप भी भारत के पहले स्वादेशी Cordelia Cruises की यात्रा करने चाहते हैं तो इसकी ऑफिशियल साइट पर टूर पैकेज चेक कर सकते हैं,जहां बजट के अकॉर्डिंग आपको कई शानदार पैकेज मिल जाएंगे। ये 2 दिन से शुरू होकर 6-7 दिन तक जाता है। क्रूज यात्रा का कोई चुनिंदा टाइम नहीं है,किसी भी वक्क इसक सवारी की जा सकती है। अगर आप फैमिली के साथ कुछ नय एक्सप्लोर करा चाहते हैं तो इसे यात्रा को ऑप्शन बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Snowfall के लिए नहीं करना होगा इंतजार, सिंतबर में भी इन 4 जगहों देख सकते बर्फ
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.