Snowfall के लिए नहीं करना होगा इंतजार, सिंतबर में भी इन 4 जगहों देख सकते बर्फ

क्या आप साल भर बर्फ का मज़ा लेना चाहते हैं? कश्मीर में कई ऐसे जगहें हैं जहाँ हर मौसम में बर्फ जमी रहती है। इस लेख में हम आपको कश्मीर की कुछ अनोखी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप सर्दी का मजा ले सकते हैं।

Anshika Tiwari | Published : Sep 18, 2024 2:06 PM IST

ट्रेवल डेस्क। जब बात घूमने की आती है तो ज्यादातर लोग सर्दियों का इंतजार करते हैं। ताकि वह बर्फ देख सकें। विंटर में हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर में बंपर क्राउड रहता है। ऐसे में अगर आप भी स्नो का मजा लेना चाहते हैं तो ठंड आने का इंतजार कर रहे हैं तो अब ये बंद कर दीजिए। दरअसल, आज हम आपको उन हिलस्टेशन के बारे में बताएंगे। जहां साल का कोई भी महीना हो भारी बर्फ जमा रहती हैं और हमेशा कड़ाके की ठंड रहती है। यहा पर आप सोचेंगे क्या गर्मी क्या सर्दी। वहीं, ये जगहे जन्नत से कम नहीं है तो चलिए जानते हैं उन्हें प्लेसेस के बारे में।

 

दरअसल, भारत में कश्मीर ऐसी लोकेशन हैं जहां पर आप किसी भी मौसम में बर्फ का मजा उठा सकते है। यहां पर स्थित चार टॉप लोकेशन के बारे में खुद फेमस ट्रेवल ब्लॉगर अनिमेश प्रधान में बताया है तो आप इसे वीडियो को देखकर बर्फ का अंदाजा खुद ही लगा सकते हैं।

1) गुलमर्ग स्थित अफरवात पीक

वैसे तो जम्मू-कश्मीर गए और अफरवात पीक नहीं घूमे तो क्या कश्मीर घूमे। ये काफी ऑफबीट लोकेशन है। जहां साल के 12 महीने बर्फ का ढेर लगा रहता है। अफरवात पीक पर कई शानदार रिजॉर्ट और होम स्टे हैं जहां से हिमालयन ब्यूटी निहराने का मजा अलग है। साथ ही यहां पर आप अलपाथर लेक, अफरवत पीक ट्रेल,बटरफ्लाई कलेक्टर ट्रेल,तोसा मैदान, सेवन स्प्रिंग्स घूम सकते हैं। यहां पर एक शिव मंदिर भी स्थित है। ये मंदिर क्विटोरियन शैली पर तैयार किया गया है।

2) पहलगाम का चंदनवाड़ी

अनंतनाग जिले के पहलगाम से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदनवाड़ी गांव काफी खूबसूरत है। कोई भी मौसम हो,ये हमेशा बर्फ से ढका रहता है। यहां से प्राकृतिक सुंदरता को निहारने की बात अलग है। अगर सितंबर महीने में बर्फ देखनी है तो आप यहां आएं। आप पहलगाम से सीधा टैक्सी कर यहां पहुंच सकते हैं। वैसे तो इस जगह में ज्यादा कुछ एक्सप्लोर करने के लिए नहीं है, लेकिन अगर आप शांत झीलों, झरनों और पर्वतों को निराहना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं।

3) सोनमर्ग का थाजीवास ग्लेशियर

थजीवास ग्लेशियर जम्मू और कश्मीर में ट्रैकिंग के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। सोनमर्ग से टूरिस्ट यहां जरूर आते हैं। ये ग्लेशियर साल बार बर्फ की चादर से घिरा रहता है। अगर प्रोफेशनल ट्रेकर हैं तो यहां की ट्रिप जरूर प्लान करें। इसके अलावा आप थाजीवास ग्लेशियर के पास कई सारी एक्टिविटीज का मजा भी उठा सकते हैं, जिनमें ट्रेकिंग,स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग शामिल है। अगर थाजीवास ग्लेशियर आना चाहते हैं तो श्रीनगर से इसकी दूरी 80 किलोमीटर जबकि सोनमर्ग से ये महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

4) कश्मीर स्थित जोजिला पास

जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती में केवल घाटी, वॉटरफॉल्स और घास के मैदान नहीं बल्कि दर्रे भी स्थित है। जिसमें सबसे पहले पहला जोजिला पास का है। यहां स्थित सड़क देश की सबसे खतरनाक सड़क मानी जाती है। जोजिला पास पर लोग जान हथेली पर लेकर चलते हैं। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो यहां जरूर आना चाहिए। खास बात है कि इस जगह पर 24 घंटे बर्फ जमा रहती है। यहां मई-जुलाई के बीच टेपरेंचर 15 डिग्री सेल्सियस रहता है। अगर आफ नेचर लवर हैं तो यहां आ सकते है।

ये भी पढ़ें- Cheap Travel Destinations: सस्ता सफर-शानदार एक्सपीरियंस, घूमें ये 10 डेस्टिनेशन

Share this article
click me!

Latest Videos

न हथियार न मिसाइल, कैसे एक झटके में पेजर ने हिज्बुल्ला को बनाया निशाना । Lebanon Pager Blast News
दुनिया के 10 सबसे महंगे FOOD, एक की कीमत है 30 लाख Kg
योगी राज में बेबस पुलिस, आखिर क्यों पटरी पर बैठ गए दारोगा जी? । Aligarh Police Viral Video
2nd AC में आधी रात महिला वकील ने काटा बवाल, वीडियो बनाते रहे TTE साब
बुलडोजर एक्शन पर लगी सुप्रीम रोक, कोर्ट ने दे दिया अल्टीमेटम । Supreme Court on Bulldozer Action