
गर्मियों के मौसम से हर कोई आराम पसंद करता हैं। वहीं, ऑफिस गोइंग लेडीज के लिए कई बार ये सोचना मुश्किल होता है वे किस तरह की साड़ियां स्टाइल करें। आपको बता दें कि इन दिनों मार्केट में कई कॉटन फ्लावर प्रिंट की साड़ियां आई है और ये शानदार कलर्स में अवेलेबल हैं। ऑफिस वियर के लिए कॉटन फ्लावर प्रिंट साड़ी के बेस्ट कलर्स आपको बता रहें हैं। ये स्टाइलिश और कंफर्टेबल साड़ियां आपके प्रोफेशनल लुक को एलिगेंट और आकर्षक टच देंगी। इन्हें आप 500 से 1000 रुपए तक में खरीद सकते हैं।
लाइट पर्पल कॉटन फ्लावर प्रिंट साड़ी की महिलाएं दीवानी हैं। इस तरह की साड़ियां पहनने पर एलिगेंट लुक देती हैं और आरामदायक भी होती है। इस साड़ी पर व्हाइट और ऑरेंज कलर के फ्लावर बने हैं, जिससे ये और खूबसूरत दिखती है। लेडीज इन्हें ऑफिस में स्टाइल कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें.. पोटली बैग्स से स्टाइल अपग्रेड, Genz के लिए 5 शानदार कलर्स+डिजाइन्स
गर्मियों में ऑफिस गोइंग वुमन्स के लिए सबसे बेस्ट आउटफिट होता है कॉटन फ्लावर प्रिंट साड़ी। लेडीज डार्क रानी कलर की व्हाइट फ्लॉवर प्रिंट ऑफिस में स्टाइल कर सकती हैं। इससे वे दिनभर कंफर्ट फील करेंगी और उनका स्टाइल भी लाजवाब लगेगा। इस तरह की साड़ियां 500 से 1000 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएंगी।
लेमन कॉटन फ्लावर प्रिंट साड़ी गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। इसपर व्हाइट, ग्रीन और डार्क येलो कलर के बड़े-बड़े फ्लावर बने होते हैं, जिससे इसका लुक बहुत ही शानदार दिखता है। इस तरह की साड़ी भी महिलाएं डेली में ऑफिस में पहन सकती हैं। ये कलर काफी शानदार दिखता है और आंखों में भाता हैं।
पिंक कलर वाली कॉटन फ्लावर प्रिंट साड़ी का क्रेज सबसे ज्यादा देखने मिल रहा है। ज्यादातर लेडीज का ये फेवरेट कलर है। इस पिंक कॉटन साड़ी में डार्क रानी और येलो कलर के बड़े-बड़े फूल बने हैं, जिससे इसका लुक और ज्यादा सुंदर दिखता है। इसे आप ठाठ से ऑफिस में वियर कर सकती हैं। ऑफिस में हर कोई आपकी पसंद की दाद देगा।
रेड कॉटन फ्लावर प्रिंट साड़ी आंखों को भाती हैं। ऑफिस गोइंग लेडीज इन्हें स्टाइल कर सकती हैं। इससे उनका लुक और ज्यादा ग्रेसफुल दिखेगा। बता दें कि इस साड़ी में ब्लैक, येलो और व्हाइट कलर के फूल बने हैं, जिससे ये और सुंदर दिखती हैं। इस तरह की साड़ियां शॉप्स पर 1000 रुपए के अंदर आसानी से मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें.. राशा थडानी इंस्पायर्ड लहंगा, Gen Z गर्ल्स महफिल में बिखेंगे जलवा-5 खास डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.