पोटली बैग्स से स्टाइल अपग्रेड, Genz के लिए 5 शानदार कलर्स+डिजाइन्स
Potli Bags For Gen Z: पोटली बैग्स Gen Z के बीच इतने लोकप्रिय क्यों हैं? पोटली बैग किस तरह के आउटफिट के साथ कैरी किए जा सकते हैं? कौन-से रंग के पोटली बैग सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं?

ट्रेंडी पोटली बैग्स
जेन जी में ट्रेंडी पोटली बैग्स का फैशन इन दिनों काफी देखने को मिल रहा है। इसी बीच मार्केट में भी डिफरेंट डिजाइन्स और कलर्स के कई पोटली बैग्स आए हैं। इन्हें आप शॉप्स से 200 से 250 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं। चाहे तो ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं।

1. ट्रेंडी पोटली बैग
ट्रेंडी पोटली बैग की मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड हैं। इस तरह के पोटली बैग्स में जरी का हैवी वर्क किया होता है, जिससे ये और ज्यादा स्टाइलिश लगते हैं। इन्हें वेडिंग फंक्शन में लहंगा या हैवी साड़ी के साथ कैरी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें.. कन्टेम्परेरी जड़ाऊ स्टड के 7 ट्रेंडी डिजाइन, गोल फेस कट के लिए परफेक्ट
2. मोती वर्क पोटली बैग
मोती वर्क वाले पोटली बैग्स भी दिखने में काफी क्लासी लगते हैं। इन बैग्स को डेकोरेट करने के लिए इन पर छोटे-बड़े साइज के चमकीले सफेद मोती लगाएं जाते हैं। इन्हें इन हाउस फंक्शन में कैरी कर सकते है। मार्केट में ये 250 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।
3. कुंदन वर्क पोटली बैग
कुंदन वर्क वाले पोटली बैग की जेन जी के बीच काफी डिमांड है। इस तरह के बैग्स वे वेडिंग, शादी रिसेप्शन, इन हाउस फंक्शन या फिर ऑफिस पार्टी में स्टाइल करना पसंद कर रहे हैं। इनपर शानदार कुंदन वर्क किया हुआ है और फूल बनाएं गए हैं। दिखने में ये काफी क्लासी लगते हैं।
4. मिरर वर्क पोटली बैग
मिरर वर्क पोटली बैग से जेन जी अपने स्टाइल को अपग्रेड कर सकते हैं। इनपर मिरर और रेश्मी धागों से काम किया हुआ है। ये बैग्स कई कलर्स में मार्केट में अवेलेबल है। इन्हें 250 रुपए के अंदर खरीदा जा सकता है।
5. झालर वाले पोटली बैग
झालर वाले पोटली बैग्स दिखने में काफी डिजाइनर और स्टाइलिश होते हैं। इनपर बरीक और छोटे गोल्डन मोतियों की झालर लगी होती है, जिससे इसका लुक एकदम डिफरेंट लगता है। इसे आप 200 रुपए में खरीद सकते हैं और ऑफिस पार्टी में कैरी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें.. कलरफुल नोज पिन से सिम्पल लुक दिखेगा अट्रैक्टिव, फैशन में छाए 5 ट्रेंडी डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.